Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Election 2022: गुजरात में भाजपा को बहुमत, अमित शाह ने समर्थन के लिए राज्य के लोगों का किया धन्यवाद

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 04:41 PM (IST)

    अमित शाह ने गुजरात में ऐतिहासिक जीत के प्रदेश के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश समाज के हर वर्ग का भाजपा को पूरे दिल से समर्थन को प्रदर्शित करता है।

    Hero Image
    अमित शाह ने ऐतिहासिक जीत के लिए गुजरात के लोगों का किया धन्यवाद

    नई दिल्ली, एएनआई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में ऐतिहासिक जीत के प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है। भाजपा गुजरात में इतिहास बनाने के करीब है। अमित शाह ने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, यह जनादेश समाज के हर वर्ग का भाजपा को पूरे दिल से समर्थन को प्रदर्शित करता है। दोपहर 4.00 बजे तक चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी अब तक 93 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और पार्टी 64 सीटों पर आगे चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: Gujarat Election Result 2022: गुजरात की इकलौती सीट जहां चली अखिलेश की 'साइकिल', लेडी डॉन के बेटे ने किया कमाल

    कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम के लिए धन्यवाद

    अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने शानदार जीत के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि, "मैं इस ऐतिहासिक जीत पर गुजरात के लोगों को सलाम करता हूं। मुख्यमंत्री @Bhuendrapbjp जी, प्रदेश अध्यक्ष @CRPaatil जी और @BJP4Gujarat के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई, जिन्होंने प्रधानमंत्री @ के नेतृत्व में हासिल की गई इस शानदार जीत को हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया।"

    रेवड़ी एवं तुष्टीकरण की राजनीति को नकार

    अमित शाह ने कहा कि, गुजरात के लोगों ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास एवं जनकल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि, ''गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है और राज्य में इस ऐतिहासिक जीत पर गुजरात की जनता को नमन करता हूं।'' उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। अमित शाह ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है। गुजरात ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास और जनकल्याण को चरितार्थ करने वाली नरेंद्र मोदी जी की भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है।

    सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ

    अमित शाह ने कहा कि इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग चाहे महिला हो, युवा हो या किसान हो, सभी पूरे दिल से भाजपा के साथ हैं। गुजरात की गांधीनगर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में मिली इस भव्य जीत पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। गौरतलब है कि, गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा बढ़त बनाये हुए हैं ।

    यह भी पढ़े: LIVE Gujarat Election Result 2022: गुजरात में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन, खरगे बोले- मैं इसके पीछे जिम्मेदार नहीं हूं