विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने की BJP के CM की तारीफ, कहा- भूपेंद्र पटेल अच्छे और धार्मिक इंसान

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Tue, 22 Nov 2022 06:21 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वी युवा हैं शिक्षित हैं जिनका दिल गरीबों के लिए धड़कता है और वह ...और पढ़ें

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता है।

द्वारका, पीटीआई। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भूपेंद्र पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि पटेल ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ हैं जो अपने सहायक तक को नहीं बदल सकते। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी के समर्थन में देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया में एक सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच गुप्त समझौता है। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की जनता के सामने दो चेहरे हैं। एक इसुदन गढ़वी का और दूसरा भूपेंद्र पटेल का। आप किसे वोट देंगे, आप किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे?’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वी युवा हैं, शिक्षित हैं जिनका दिल गरीबों के लिए धड़कता है और वह किसान के बेटे भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब वह टीवी पर शो प्रस्तुत करते थे तो उन्होंने किसानों के मुद्दे उठाये और ‘तू-तू-मैं-मैं’ नहीं की। उन्होंने किसानों के लिए काम किया है और अपना जीवन किसानों एवं बेरोजगार युवाओं के लिए समर्पित कर दिया।’’

आप नेता ने कहा, ‘‘दूसरी तरफ भूपेंद्र पटेल हैं। उन्हें कोई अधिकार नहीं है। वह कठपुतली मुख्यमंत्री हैं। वह अपना सहायक तक नहीं बदल सकते। वह अच्छे आदमी हैं, खराब नहीं हैं। मैंने सुना है कि वह बहुत धार्मिक व्यक्ति हैं। लेकिन कोई उनकी नहीं सुनता। वह कठपुतली मुख्यमंत्री हैं।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि सोमवार को खंभालिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में कुर्सियां खाली थीं। उन्होंने कहा, ‘‘खंभालिया के लोग उनकी रैली में शामिल नहीं हुए और आज हजारों लोग यहां आये हैं। वे अपने बेटे इशूदान को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने आये हैं।’’ केजरीवाल ने दावा किया कि पहले लोगों के पास भाजपा को हटाने के लिए कोई विकल्प नहीं था।

केजरीवाल ने कहा, लेकिन अब आप के रूप में एक विकल्प चुनने का "वास्तविक मौका" था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गुजरात में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि यह कैसे हुआ, और फिर मैं अपनी आंखें बंद करता हूं और अपने हाथों को एक साथ लाता हूं और महसूस करता हूं कि यह किसी दैवीय शक्ति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।"

Video: Gujarat Election 2022 से पहले AAP का साथ छोड़ गई भारतीय ट्राइबल पार्टी, कैसे जीतेंगे गुजरात चुनाव

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को "भगवान कृष्ण और देवी" का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, 'गीता में लिखा है कि जब-जब पाप का घड़ा भर जाता है, तब-तब भगवान झाडू से झाडू लगाते हैं।'

ये भी पढ़ें: Fact Check story : दिवंगत अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा को लेकर गलत दावा हुआ वायरल

Gujarat Assembly Election 2022: प्रचार में रवींद्र जडेजा की पत्‍नी और बहन आमने- सामने, आयोग तक पहुंचा मामला