विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची मूर्ति का अमित शाह ने किया अनावरण, 7 किमी दूर से ही हो सकेंगे दर्शन

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 06 Apr 2023 12:19 PM (IST)

Lord Hanuman 54 feet statue देश के विभिन्न राज्यों में शोभा यात्रा निकाल आज हनुमान जयंती मनाई जा रही है। ...और पढ़ें

Hanuman Jayanti 2023 हनुमान जयंती पर मूर्ति का अनावरण।
Hanuman Jayanti 2023 हनुमान जयंती पर मूर्ति का अनावरण।

अहमदाबाद, एजेंसी। Hanuman Jayanti 2023 हनुमान जयंती के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस बीच गुजरात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हनुमान जयंती पर बोटाद जिले के सारंगपुर मंदिर में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।  

7 किमी दूर से ही हो जाएंगे दर्शन

भगवान हनुमान की इस मूर्ति के निर्माण के प्रोजेक्ट को किंग ऑफ सारंगपुर नाम दिया गया था। बजरंगबली की मूर्ति इतनी बड़ी है कि इसका वजन 30 हजार किलो है और लोग मंदिर से 7 किमी दूर से ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे।