Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Assembly Election 2022: अमित शाह बनाए गए अहमदाबाद के नारणपुर के वार्ड 10 के पन्ना प्रमुख

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 13 Dec 2020 09:30 PM (IST)

    Gujarat Assembly Election 2022 अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं तथा नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। इसी वार्ड के संघवी स्कूल मतदान केंद्र से अमित शाह ने बूथ एजेंट के रूप में भाजपा में अपने करियर की शुरुआत की थी।

    Hero Image
    अमित शाह बने अहमदाबाद के नारणपुर वार्ड 10 में पन्‍ना प्रमुख। फाइल फोटो

    अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखते हुए अभी से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा विधानसभा के वार्ड 10 के पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं तथा नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। इसी वार्ड के संघवी स्कूल मतदान केंद्र से अमित शाह ने बूथ एजेंट के रूप में भाजपा में अपने करियर की शुरुआत की थी। अमित शाह खुद भी बताते हैं कि उन्होंने बतौर कार्यकर्ता भाजपा के पोस्टर चिपकाए तथा पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते हुए इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे। जनवरी और फरवरी 2021 में राज्य की छह महानगरपालिकाओं, 33 जिला पंचायतों तथा 150 नगरपालिकाओं के चुनाव भी होने हैं, इसलिए सीआर पाटिल ने अभी से संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, गुजरात में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के मिशन 182 के तहत मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को भी पन्ना प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा है कि पन्ना प्रमुख व समिति नहीं बनाने वाले नेताओं को अगली बार टिकट नहीं मिलेगा। भाजपा ने अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की भी तैयारी शुरू कर दी है। सीआर पाटिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने का लक्ष्य सौंपा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में राज्य में पन्ना प्रमुख तथा पन्ना समितियों का गठन किया जाए। वहीं, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी राजकोट की प्रकाश सोसायटी की मतदाता सूची के पन्ना प्रमुख बने हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मेहसाणा कडी के मोटापोढ वार्ड की मतदाता सूची के पन्ना प्रमुख बने हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner