विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Fishermen: पाकिस्तान जेल से रिहा हुए 80 मछुआरे पहुंचे अपने-अपने घर, परिजनों ने जताई खुशी

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 12 Nov 2023 07:24 PM (IST)

पाकिस्तान में कराची की एक जेल से रिहा हुए 80 मछुआरे रविवार को ट्रेन से गुजरात के वडोदरा पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि बडोदरा पहुंचने के बाद वहां से सभी मछुआरे बस से अपने गृहनगर के लिए रवाना हुए। दिवाली के मौके पर पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर लौटे मछुआरों के परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया।

पाकिस्तान जेल से रिहा हुए सभी 80 मछुआरे पहुंचे अपने घर।
पाकिस्तान जेल से रिहा हुए सभी 80 मछुआरे पहुंचे अपने घर।

पीटीआई, अहमदाबाद। पाकिस्तान में कराची की एक जेल से रिहा हुए 80 मछुआरे रविवार को ट्रेन से गुजरात के वडोदरा पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वहां से सभी मछुआरे बस से अपने गृहनगर के लिए रवाना हुए। दिवाली के मौके पर पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर लौटे मछुआरों के परिवारों में खुशी का माहौल देखा गया। वहीं, परिवार के लोगों से मिलने के बाद सभी मछुआरों ने खुशी जताई है।

गुरुवार को पाकिस्तान जेल से हुए थे रिहा

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुरुवार को रिहा कर दिया और अगले दिन सभी को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर राज्य के मत्स्य पालन विभाग की एक टीम को सौंप दिया गया। आधिकारिक बयान के मुताबिक, रिहा किए गए 80 मछुआरों में से 59 गिर सोमनाथ जिले से, 15 देवभूमि द्वारका से, दो जामनगर से, एक अमरेली से हैं, जबकि तीन मछुआरे केंद्र शासित प्रदेश दीव से हैं।

यह भी पढ़ेंः Gandhinagar: 10 हजार से अधिक दीये से जगमगाया अक्षरधाम मंदिर, हर दीपक दे रहा संदेश; देखें तस्वीरें

पाकिस्तान जेल में अभी भी बंद हैं 200 भारतीय मछुआरे

मालूम हो कि जिन 80 मछुआरों को पाकिस्तान ने रिहा किया है, उन्हें 2020 में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड ने पकड़ा था। मालूम हो कि अभी भी करीब 200 मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में सजा काट रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान जेल से रिहा हुए 80 मछुआरों को मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक के नेतृत्व में वाघा सीमा से ट्रेन द्वारा वडोदरा लाया गया। इन मछुआरों के लिए वडोदरा से दो एसी बसों द्वारा वेरावल की यात्रा की व्यवस्था की गई थी।

यह भी पढ़ेंः दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रहा था सोना, ATS अधिकारी बताकर दो लोगों ने किया अपहरण; लूटे 50 लाख से अधिक के सोने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।