यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gandhinagar: 10 हजार से अधिक दीये से जगमगाया अक्षरधाम मंदिर, हर दीपक दे रहा संदेश; देखें तस्वीरें
दिवाली की पूर्व संध्या पर गुजरात के गांधीनगर का अक्षरधाम 10 हजार से अधिक दीपक से जगमगा उठा। अक्षरधाम इस ...और पढ़ें

HighLights
- अक्षरधाम परिसर में जलाए गए 10 हजार से अधिक दीपक
- स्वयंसेवकों एवं संतों ने की थी विशेष तैयारी
डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। दिवाली की पूर्व संध्या पर गुजरात के गांधीनगर का अक्षरधाम 10 हजार से अधिक दीपक से जगमगा उठा। स्वामिनारायण अक्षरधाम लगातार 31 वर्षों से पारंपरिक शैली में 10,000 दीपक जलाकर यह उत्सव मना रहा है। इस बार स्वयंसेवकों एवं संतों ने इसके लिए विशेष तैयारियां की थी।
अक्षरधाम इस बार हर इंसान को धर्म, संयम, सत्य, दया, अहिंसा, अस्तेय, ज्ञान, वैराग्य ईश्वर भक्ति जैसे असंख्य दीपक जलाकर जीवन को दिव्य बनाने का संदेश दे रहा है।

दर्शनार्थी कर सकेंगे मंदिर के दिव्य दर्शन
इस वर्ष भी दीपावली के इस अलौकिक पर्व पर दर्शनार्थी रविवार 12-11-2023 से रविवार, 19-11-2023 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7.45 बजे तक सुंदर दीपों एवं ग्लो गार्डन से जगमगाते अक्षरधाम दर्शन का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. सोमवार, 13-11-2023 को प्रदर्शनी हॉल, वॉटर शो सहित अक्षरधाम के सभी आकर्षण खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Deepotsav 2023 : दिवाली की एक रात पहले जगमग हो उठी रामनगरी, सामने आई अयोध्या दीपोत्सव की मनमोहक तस्वीरें
यह भी पढ़ेंः Ayodhya Deepotsav 2023: जीवंत हो उठा त्रेतायुग, अयोध्या में ऐसा हुआ दीपोत्सव; देखें मनोरम तस्वीरें
दीपोत्सव से जगमग हो उठी राम नगरी अयोध्या
इधर, दिवाली की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या दीपोत्सव से जगमग हो उठी। अयोध्या दीपोत्सव 2023 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु भी दीपोत्सव मनाने पहुंचे। दीपोत्सव के दौरान जब दीयों को रोशन किया गया तो सरयू किनारे राम की पैड़ी जगमगा उठी। श्रद्धालुओं के बीच दीपोत्सव की ऐसी उमंग देखने को मिली कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी आकर श्रद्धालु उत्सव का हिस्सा बने।
