यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ayodhya Deepotsav 2023 : दिवाली की एक रात पहले जगमग हो उठी रामनगरी, सामने आई अयोध्या दीपोत्सव की मनमोहक तस्वीरें
दिवाली की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या दीपोत्सव से जगमग हो उठी। अयोध्या दीपोत्सव 2023 (Ayodhya Deepotsav 2023) में ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। दिवाली की पूर्व संध्या पर राम नगरी अयोध्या दीपोत्सव से जगमग हो उठी। अयोध्या दीपोत्सव 2023 (Ayodhya Deepotsav 2023) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु भी दीपोत्सव मनाने पहुंचे।
दीपोत्सव के दौरान जब दीयों को रोशन किया गया तो सरयू किनारे राम की पैड़ी जगमगा उठी। श्रद्धालुओं के बीच दीपोत्सव की ऐसी उमंग देखने को मिली कि देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी आकर श्रद्धालु उत्सव का हिस्सा बने।
नीचे तस्वीरों में देखें अयोध्या दीपोत्सव की विहंगम तस्वीरें (Ayodhya Deepotsav 2023 Photos) -
.jpg)
.jpg)
दीपोत्सव पर लाखों दीपों व लेजर लाइट की रोशनी में जगमगाते अयोध्या रामकी पैड़ी स्थित मठ-मंदिरों के दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करते युवक। फोटो- जीतू निषाद।
.jpg)
दीपोत्सव पर लाखों दीपाें से जगमगाती अयोध्या राम की पैड़ी का विहंगम दृश्य।
.jpg)
दीपोत्सव पर लाखों दीपाें से जगमगाती अयोध्या राम की पैड़ी।
.jpg)
दीपोत्सव पर शनिवार शाम लाखाें दीपों से जगमगाती अयोध्या राम की पैड़ी।
.jpg)
गौरतलब है कि दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया गया।
.jpg)
सूचना एवं पर्यटन विभाग की झांकियों में बालकाण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड की भी झांकियां निकली थी।
.jpg)
बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
दीपोत्सव के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा घोषणा की गई की दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसका प्रमाण पत्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया गया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
