Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में क्यों जलाए जा रहे हैं खेलों से जुड़े उत्पाद बनाने वाली 'नाइकी' के सामान?

    By Lakshya SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 06 Sep 2018 10:45 AM (IST)

    अमेरिका में अफ्रीकी मूल के लोगों पर होने वाले नस्लीय और बढ़ते पुलिस हमलों क खिलाफ केपरनिक ने विरोध किया था। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमेरिका में क्यों जलाए जा रहे हैं खेलों से जुड़े उत्पाद बनाने वाली 'नाइकी' के सामान?

    नई दिल्ली, जेएनएन।  खेलों से जुड़े सामान और जूतों की विश्वस्तीय कंपनी नाइकी का अमेरिका में जबरदस्त तरीके से विरोध हो रहा है। यहां तक की नाइके के सामान को अमेरिकी लोग फाड़ रहे हैं और जला रहे है। दरअसल नाइकी ने फुटबॉलर कॉलिन केपरनिक को अपना ब्रैंड एबेंसडर बनाया है जो अमेरिका के एक विवादस्पद फुटबॉलर है। ये फुटबॉलर नस्लभेद के खिलाफ विरोध जताते हुए राष्ट्रगान के समय घुटनों के बल बैठ गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल अमेरिका में अफ्रीकी मूल के लोगों पर होने वाले नस्लीय और बढ़ते पुलिस हमलों क खिलाफ केपरनिक ने विरोध किया था। साल 2016 में वह एक टूर्नामेंट के दौरान जब अमेरिका का राष्ट्रगन बज रहा था तो वह घुटनों के बल बैठ गए थे। उस वक्त इस फुटबॉलर को कुछ खिलाडि़यों ने समर्थन दिया तो कुछ इनके विरोध में खड़े हो गए थे। यहां तक की राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भी उनके व्यवहार की आलोचना की थी।

    अब नाइकी ने केपरनिक के साथ करार किया है और उसका टैगलाइन दिया है, जिस चीज में आप यकीन करते हैं उस पर आप यकीन बरकरार रखें, भले ही इसके लिए बहुत कुछ त्याग करने की भी जरूरत हो। नाइकी के इस विज्ञापन को ट्रंप ने बेहद खराब करार दिया था। ट्रंप ने कहा कि आपको अपनी बात रखने की छूट है लेकिन आपको ये याद रखना चाहिए कि आप जो कह रहे हैं, वह किसी और को बुरा ना लगे।

    क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें