विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UEFA Champions League: बार्सिलोना की बड़ी जीत, लिवरपूल को मिली हार; मैनचेस्टर यूनाइटेड फिर शर्मसार

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:24 AM (IST)

चैंपियंस लीग मुकाबलों में बार्सिलोना ने सबा एफसी को 4-1 से हराया, जबकि लिवरपूल और एटलेटिको मैड्रिड ने भी अपने मैच जीते। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने स्पोर्टिंग लिस्बन के खिलाफ खराब डिफेंस के बावजूद ड्रॉ खेला।

बार्सिलोना की शानदार जीत

बार्सिलोना की शानदार जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सितारों के बिना खेलने उतरी स्पेन की दिग्गज टीम बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के लीग मुकाबले में अजरबैजान की सबा एफसी को 4-1 से हरा दिया।

दूसरे हाफ में दस मिनट के भीतर तीन गोल करने वाली बार्सिलोना इस मैच में लामिने यमाल के बिना उतरी थी जबकि राफिन्हा भी मैच के 75वें मिनट में खेलने उतरे, हालांकि अंग्रेज फारवर्ड एंथनी गार्डन ने उनकी कमी नहीं खलने दी और 31वें तथा 51वें मिनट में गोल दागे।

करीम अदयेमी ने 55वें और गैब्रिएल जीसस ने 60वें मिनट में बार्सिलोना के लिए गोल किया जबकि सबा का इकलौता गोल 63वें मिनट में जाय लांस मिकेल्स ने दागा।

इसाक ने लिवरपूल को जिताया

स्वीडन के स्ट्राइकर अलेक्जांडर इसाक द्वारा 13वें और 82वें मिनट में दागे गए दो गोलों की मदद से इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल ने बेल्जियम के क्लब ब्रुग्गे को 3-0 से हरा दिया। टीम के लिए एक गोल मिडफील्डर फ्लोरियन विर्त्ज ने 79वें मिनट में किया।

एटलेटिको ने वाइकिंग को हराया

नार्वे के फुटबॉल क्लब वाइकिंग के विरुद्ध स्पेन के एटलेटिको मैड्रिड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 की जीत हासिल की। स्ट्राइकर अलेक्जेंडर सोर्लोथ और जूलियन अल्वारेज ने टीम के लिए 19वें और 24वें मिनट में गोल किए।

एटलेटिको की टीम इस मैच में अपनी छवि से उलट काफी आक्रामक फुटबाल खेली और उन्होंने कुल 22 शाट लिए जिसमें से 10 निशाने पर थे।

युनाइटेड फिर शर्मसार

पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिंग लिस्बन के विरुद्ध शर्मनाक प्रदर्शन करने के बावजूद मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम एक अंक हासिल करने में सफल रही।

टीम ने इस मैच में घटिया डिफेंडिंग के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लगातार दो पेनाल्टी दी, हालांकि युवा स्ट्राइकर लुइस सुआरेज द्वारा ली गई पहली पेनाल्टी गोलकीपर सेने लमेंस ने बचा ली लेकिन 33वें मिनट में मिली दूसरी पेनाल्टी पर वह चूक गए।

मैच के 80वें मिनट में आया लिस्बन का दूसरा गोल युनाइटेड प्रशंसकों के लिए और दुख भरा रहा जब एक बेहद हल्के और आसान से मौके पर गोलकीपर लमेंस गेंद को कैच करने में नाकाम रहे और सुआरेज ने उनके हाथों से होकर गिरी गेंद को बेहद खूबसूरती से बाइसिकल किक द्वारा गोल में पहुंचा दिया। युनाइटेड के दोनों गोल कप्तान ब्रूनो फर्नांडेज ने किए। 48वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करने के बाद फर्नांडेज ने 50वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया।

यह भी पढ़ें- एर्लिंग हालैंड के दम पर नार्वे ने मारी बाजी, डेनमार्क को रोमांचक मैच में दी शिकस्त

यह भी पढ़ें- SAFF Championship: फाइनल में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्त पलटवार, पाकिस्तान को रौंदकर लगाई खिताबी हैट्रिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।