विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAFF Championship: फाइनल में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्त पलटवार, पाकिस्तान को रौंदकर लगाई खिताबी हैट्रिक

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:26 PM (IST)

भारतीय फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 10वीं बार खिताब जीता है। ढाका ...और पढ़ें

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एसएएएफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 10वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। ढाका में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जंग में 2-1 से बाजी मारी। टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान पहली बार फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर रहे थे और टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम किया।

भारत ने ग्रुप स्टेज में कमाल का प्रदर्शन किया था और अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी पाक टीम को रौंदा था और अब फाइनल में भी उनके खिलाफ जीत हासिल कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

पाकिस्तान की शुरुआती बढ़त

फाइनल में पाकिस्तानी टीम ने शुरुआत में भारत पर बढ़त बना ली थी। टीम इंडिया पहले हाफ में पाकिस्तान से पीछे थी। पाकिस्तानी टीम का डिफेंस भेदने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को संघर्ष करना पड़ रहा था। पाक ने खेल के 45+1 मिनट में पहला गोल दागा और भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। इसी के साथ टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया क्योंकि वे पीछे चल रहे थे।

भारत ने किया जबरदस्त पलटवार

दूसरे हाफ में भी पाकिस्तान ने शुरुआत में शानदार खेल को जारी रखा। हालांकि, 59वें मिनट में पाकिस्तानी डिफेंडर जुनैद खान को रेड कार्ड मिला और एक कम खिलाड़ी के साथ पाक को खेलना पड़ा। इसका भारत ने फायदा उठाया और खेल के 60वें मिनट में पहला गोल किया। टीम इंडिया ने फॉरवर्ड सुहैल अहमद भट की मदद से मुकाबले का अपना पहला गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। हालांकि, 88वें मिनट में डिफेंडर संदीप मंडी के शानदार हेडर से भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई। उनका ये गोल भारत के लिए विनिंग गोल साबित हुआ।

भारत ने लगाई खिताबी हैट्रिक

भारत ने कुल 10वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। इसके अलावा टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने 2021, 2023 और अब ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इससे पहले मेन इन ब्ल्यू ने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011 और 2015 में खिताब को अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- पुर्तगाल ने पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, फिर मिली करारी हार; कोच ने दिखाई अकड़

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फ्रेंड्ली मैच में भारत के हाथ लगी निराशा, न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।