पुर्तगाल ने पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट, फिर मिली करारी हार; कोच ने दिखाई अकड़
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के बाद पुर्तगाल को अपने पहले मैच में डेनमार्क से 4-1 की करारी हार का सामना करना पड़ा।

पुर्तगाल टीम ने रोनाल्डो को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कुछ दिन पहले इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया था। उनके संन्यास के बाद अपना पहला मैच खेलने उतरी पुर्तगाल की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क ने शनिवार को उसे 4-1 से न भूलने वाली शिकस्त दी।
यूईएफए नेशंस लीग में खेले गए इस मैच में रोनाल्डो नहीं थे और उनकी कमी साफ दिख रही थी। हालांकि, मैच के बाद कोच जॉर्ज जीसस ने कहा कि जब रोनाल्डो हैं ही नहीं तो कमी किस बात की। यह मौजूदा यूईएफए नेशंस लीग में पुर्तगाल की पहली हार है। इस टीम ने अपने शुरुआती चारों मैच जीते थे।
रोनाल्डो को किया याद
मैच से पहले पूरी टीम ने मिलकर रोनाल्डो को खास ट्रिब्यूट दिया। पूरी टीम ने उनके सात नंबर की जर्सी पहनी। वहीं, स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भी रोनाल्डो को याद किया। स्टेडियम में कई बैनर 'थैंक्यू कप्तान' के नाम से दिखाई दिए। रोनाल्डो सिर्फ पुर्तगाल ही नहीं बल्कि विश्व फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके संन्यास के पीछे कोच जॉर्ज के साथ उनकी अनबन बताई जा रही है।
Momento inesquecível. 𝟳✨@Cristiano https://t.co/nU0dAYyqZQ
— Portugal (@selecaoportugal) November 14, 2026
ऐसा रहा मैच
जहां तक मैच की बात है तो डेनमार्क ने पुर्तगाल को शुरू से अपने दबदबे में ही रखा। 43वें मिनट में इमिले होजबर्ग ने पेनल्टी को गोल में बदलकर डेनमार्क को बढ़त दिला दी। पहले हाफ के बाद सात मिनट के भीतर रासमस होजलुंद ने दो गोल कर डेनमार्क को 3-0 से आगे कर दिया। 75वें मिनट में जोयाचिम एंडरसन ने डेनमार्क के लिए चौथा गोल किया। पुर्तगाल के लिए एक मात्र गोल बर्नांडो सिल्वा ने स्टॉपेज टाइम में किया जो सिर्फ जीत के अंतर को कम करने वाला साबित हुआ।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फ्रेंड्ली मैच में भारत के हाथ लगी निराशा, न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।