SAFF Championship: सुहैल अहमद के दम पर पर भारत ने मालदीव को रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारतीय टीम ने मालदीव को 1-0 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की तरफ से इकलौता गौल सुहैल अहमद ने दागा।

भारत ने मालदीव को हराया (फोटो- Indian Football)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, ढाका। भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को ग्रुप बी के मुकाबले में मालदीव को 1-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने पहले हाफ में गोल करके टीम को जीत दिलाई।
सुहैल अहमद ने मैच के 38वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इससे पहले अब्दुल रबीह को विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने पेनाल्टी बाक्स में फाउल किया था जिसके बाद भारत को पेनाल्टी मिली।
भारत को सिर्फ ड्रॉ की थी जरूरत
इस मुकाबले से पहले भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने और ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत थी। टीम ने जीत दर्ज करके दोनों लक्ष्य हासिल कर लिए।
इस ग्रुप से पाकिस्तान मालदीव को 3-0 से हराकर पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। उसके तीन अंक हैं और गोल अंतर प्लस दो का गोल है।
अंडर-23 टीम के कोच नौशाद मूसा के मार्गदर्शन में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों के साथ उतर रही है, क्योंकि सीनियर भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैत्री मुकाबले खेलने हैं।
यह भी पढ़ें- बाइचुंग भूटिया ने AIFF में पैसों की हेराफेरी का लगाया आरोप, अध्यक्ष कल्याण चौबे के खिलाफ की जांच की मांग
यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 साल की उम्र में जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, हृदय रोग को हराकर फिर ऐसे जीती ‘दुनिया’