विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: फ्रेंड्ली मैच में भारत के हाथ लगी निराशा, न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:20 PM (IST)

न्यूजीलैंड ने गुरूवार को ऑकलैंड में हुए फ्रेंड्ली फुटबॉल मैच में भारत को करारी शिकस्त दी है। दोनों टीमें एक बार फिर रविवार को भिड़ेंगी।

भारत को मिली हार (फोटो- Indian Football)

भारत को मिली हार (फोटो- Indian Football)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, ऑकलैंड। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को नवंबर फीफा विंडो के अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबले में गुरुवार को न्यूजीलैंड से 0-5 से करारी हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमें रविवार को क्राइस्टचर्च में एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

भारतीय टीम का यह न्यूजीलैंड की धरती पर पहला मुकाबला था। बिजाय वर्गीज के आत्मघाती गोल से न्यूजीलैंड का खाता खुला। वहीं जेसी रैंडल ने न्यूजीलैंड के लिए दो गोल दागे, जबकि क्रिस वुड और लाचलान बेलिस ने भी एक-एक गोल किया।

विशाल ने और बड़ी हार से बचाया

पिछले साल जून के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे भारतीय गोलकीपर विशाल कैथ ने कई शानदार बचाव किए। उन्होंने दूसरे हाफ में पेनाल्टी भी रोकी, वर्ना भारत की हार का अंतर और ज्यादा हो सकता था। वहीं 2018 के बाद पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे अनिरुद्ध थापा ने मिडफील्ड में टीम की कमान संभाली।

न्यूजीलैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारत के 28 वर्षीय कप्तान ने बाईं ओर से रैंडल को रोकने की कोशिश की, लेकिन पांचवें मिनट में मेजबान टीम ने बढ़त बना ली। कुछ ही देर बाद कैथ ने मैथ्यू गारबेट के शाट को रोक दिया।

रयान विलियम्स और विंगर लिस्टन कोलाको तथा जितिन एमएस ने कुछ अच्छे पास किए जिससे भारतीय टीम ने भी धीरे-धीरे लय बनानी शुरू की और 19वें मिनट में उसे गोल करने का अच्छा मौका मिला। लेकिन कैलन इलियट ने समय रहते भारत का मौका छीन लिया और न्यूजीलैंड की टीम लगातार मैच की गति पर नियंत्रण बनाती दिखी।

यह भी पढ़ें- SAFF Championship: सुहैल अहमद के दम पर पर भारत ने मालदीव को रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

यह भी पढ़ें- बाइचुंग भूटिया ने AIFF में पैसों की हेराफेरी का लगाया आरोप, अध्यक्ष कल्याण चौबे के खिलाफ की जांच की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।