एर्लिंग हालैंड के दम पर नार्वे ने मारी बाजी, डेनमार्क को रोमांचक मैच में दी शिकस्त
एर्लिंग हालैंड के दमदार प्रदर्शन से नार्वे ने डेनमार्क को एक रोमांचक मैच में करारी शिकस्त दी है।

एर्लिंग हालैंड के दम पर जीता नार्वे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। एर्लिंग हालैंड ने अंतिम पलों में पेनाल्टी पर गोल कर डेनमार्क के विरुद्ध नार्वे को 3-2 से जीत दिला दी। क्वार्टरफाइनल में जाने के लिए डेनमार्क को ये मैच ड्रॉ कराना था और उन्होंने 14 मिनट में 2-0 की बढ़त भी ले ली लेकिन हालैंड ने 37वें मिनट में गोल कर टीम की वापसी शुरू की और 83वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड ने बराबरी का गोल दाग दिया।
अतिरिक्त समय में डेनमार्क के डिफेंडर जोआकिम एंडरसन द्वारा पेनाल्टी बाक्स के अंदर गेंद पर हाथ लगाने के लिए नार्वे को पेनाल्टी मिली और हालैंड ने 90+6 मिनट में विजयी गोल दाग दिया। इस जीत के साथ ही नार्वे ने डेनमार्क को पछाड़कर अगले चरण में जगह बना ली।
जीत के साथ शीर्ष पर पुर्तगाल
कार्डिफ में हुए एक अन्य मैच में पुर्तगाल ने नए नंबर सात कार्लोस फोर्ब्स द्वारा 70वें मिनट में किए गोल की बदौलत वेल्स को 3-2 से हराकर ग्रुप डी में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
ब्रूनो फर्नांडेज ने 11वें मिनट में गोल कर पुर्तगाल को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन डेविड ब्रूक्स ने 13वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। सोरबा थामस ने 40वें मिनट में वेल्स को आगे भी कर दिया लेकिन 43वें मिनट में पेड्रो नेटो ने पुर्तगाल की वापसी करा दी।
अंततः फोर्ब्स के गोल की मदद से पुर्तगाल ने जीत हासिल की। पेड्रो नेटो को 74वें मिनट में मिले रेडकार्ड के चलते पुर्तगाल को बचा हुआ समय 10 खिलाड़ियों से खेलकर बिताना पड़ा।
यह भी पढ़ें- SAFF Championship: फाइनल में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्त पलटवार, पाकिस्तान को रौंदकर लगाई खिताबी हैट्रिक
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फ्रेंड्ली मैच में भारत के हाथ लगी निराशा, न्यूजीलैंड ने दी करारी शिकस्त
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।