Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर का आज मुकाबला, भारत के सामने ताजिकिस्तान की चुनौती

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 04:51 PM (IST)

    भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम बुधवार को ताजिकिस्तान के खिलाफ मैत्री मुकाबले में उतरेगी। यहां India U23 vs Tajikistan U23 टीम को आगामी एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए अपनी तैयारियों को पक्का करने का मौका मिलेगा। यह मुकाबला दुशांबे के पास हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इस दौरे पर शनिवार को दूसरे मैच में किर्गिज गणराज्य का सामना करेगी।

    Hero Image
    अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर का आज मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंडर-23 फुटबॉल टीम बुधवार को ताजिकिस्तान के खिलाफ मैत्री मुकाबले में उतरेगी। यहां टीम कोआगामी एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए अपनी तैयारियों को पक्का करने का मौका मिलेगा। यह मुकाबला दुशांबे के पास हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम इस दौरे पर शनिवार को दूसरे मैच में किर्गिज गणराज्य का सामना करेगी। भारतीय टीम सितंबर में होने वाले क्वालीफायर के लिए बहरीन, कतर और ब्रुनेई दारुस्सलाम के साथ ग्रुप ई में है। टीम का लक्ष्य पहली बार इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने का है।

    comedy show banner
    comedy show banner