विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SAFF Championship 2024: भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को बुरी तरह रौंदा, बाला देवी ने रचा इतिहास

Published: Fri, 18 Oct 2024 11:08 AM (IST)

India beat Pakistan in SAFF Championship भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने सैफ महिला चैंपियनशिप में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 5-2 से मात दी (Pic Credit- AIFF X)
भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 5-2 से मात दी (Pic Credit- AIFF X)

HighLights

  1. भारत ने सैफ महिला चैंपियनशिप के पहले मैच में पाकिस्‍तान को 5-2 से हराया
  2. ग्रेस डांगमी ने दो गोल दागे, बाला देवी ने 50वां अंतरराष्‍ट्रीय गोल किया
  3. भारतीय टीम का अगला मुकाबला ग्रुप ए में बांग्‍लादेश से होगा

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम ने सैम महिला चैंपियनशिप 2024 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। दशरथ स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 5-2 से धोया। संतोष कश्‍यप के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की शानदार शुरुआत रही, जिसका लक्ष्‍य क्षेत्रीय खिताब बरकरार रखना है।

भारतीय टीम ने मैच में पांचवें मिनट में बढ़त हासिल की जब ग्रेस डांगमी ने दमदार किक के जरिये गोल दागा। इसके बाद 17वें मिनट में भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी की। नगांगोम बाला देवी के पास पर मनीषा कल्‍याण ने शानदार गोल दागा।

कीर्तिमानों से भरा मुकाबला

भारतीय टीम की कई खिलाड़‍ियों के लिए यह मुकाबला शानदार रहा क्‍योंकि उन्‍होंने कीर्तिमान हासिल किए। कप्‍तान लोईतोंगबम आशालता देवी ने 100वां मैच खेला। वह टीम में डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं। वहीं, बाला देवी ने मैच में अपने करियर का 50वां अंतरराष्‍ट्रीय गोल दागा। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली भारत की पहली महिला फुटबॉलर बनीं।

यह भी पढ़ें: मनीषा के दो गोल से भारतीय महिला टीम जीती, एस्तोनिया को 4-3 हराया

डांगमी ने किया प्रभावित

भारत की ग्रेस डांगमी ने गजब का प्रदर्शन करते हुए मैच में दो गोल दागे, जिसके लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्‍होंने पहला गोल रंजना चानू के पास पर शानदार तरीके से किया। इसके बाद 38वें मिनट में उन्‍होंने मैच में अपना दूसरा गोल दागा।

बाला देवी पूरे मैच में विरोधी टीम के लिए खतरा बनी रही। उन्‍होंने 35वें मिनट में गोल दागकर इतिहास रचा तो मनीषा को सहायक बनकर गोल दागने में मदद की। बाला देवी के फ्री-किक ने पाकिस्‍तानी गोलकीपर को असहाय कर दिया।

पाकिस्‍तान ने भी दागे दो गोल

भारतीय टीम का पूरे मैच में दबदबा बरकरार रहा। स्‍थानापन्‍न‍ खिलाड़ी ज्‍योति चौहान ने 68वें मिनट में गोल दागा। उन्‍होंने दलीमा छिब्‍बर द्वारा कॉर्नर पर बेहतरीन टैकल किया और पाकिस्‍तानी गोलकीपर के पास से गेंद को जाली में भेदा। पाकिस्‍तान ने मैच में दो गोल जरूर दागे, लेकिन भारत के सामने उसकी एक नहीं चली।

भारत का रिकॉर्ड बरकरार

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का पाकिस्‍तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड बरकरार रहा। भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को चार मैचों में चार शिकस्‍त दी। भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब को बचाने के संकेत दे दिए हैं। भारतीय टीम का ग्रुप ए में अगला मुकाबला बांग्‍लादेश से होगा।

यह भी पढ़ें: Indian Women's Football Team Coach: संतोष कश्यप बने भारतीय महिला फुटबॉल टीम के नए हेड कोच