Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Euro Cup 2024: स्‍टोपेज टाइम में सब्‍स्‍टीट्युट खिलाड़ी ने गोल दागा, पुर्तगाल ने रोमांचक मैच चेक गणराज्‍य को धोया

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 10:56 PM (IST)

    पुर्तगाल ने यूरो कप 2024 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। पुर्तगाल ने सब्‍स्‍टीट्युट खिलाड़ी फ्रांसिस्‍को कोंसिकाओ के गोल की मदद से चेक गणराज्‍य को 2-1 से मात दी। चेक गणराज्‍य ने मैच में पहला गोल दागा लेकिन फिर उसके खिलाड़ी ने आत्‍मघाती गोल करके पुर्तगाल को बराबरी पर ला दिया। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो मैच में गोल नहीं कर सके।

    Hero Image
    पुर्तगाल का अंतिम समय में खिलाड़ी बदलना मास्‍टरस्‍ट्रोक साबित हुआ

    रायटर, लिपजिग। स्‍टोपेजटाइम में मैदान पर स्थानांपन्न खिलाड़ी फ्रांसिस्को कोंसिकाओ के गोल के दम पर पुर्तगाल ने यूरो कप मुकाबले में चेक गणराज्य को 2-1 से हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।

    चेक गणराज्य ने खचाखच भरे लिपजिग स्टेडियम में मौजूद हजारों पुर्तगाली प्रशंसकों को 62वें मिनट में शांत कर दिया, जब लुकास प्रोवोड ने शानदार गोल दागा। चेक टीम बड़े उलटफेर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आठ मिनट बाद ही रानाक के आत्मघाती गोल से पुर्तगाल ने 1-1 से बराबरी कर ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    90वें मिनट में रोबर्टो मार्टिनेज ने बदलाव करते हुए कोंसिकाओ को मैदान पर उतारा। मार्टिनेज का यह दांव सफल रहा और दो मिनट बाद ही कोंसिकाओ ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल दाग दिया। करीब 24 साल पहले कोंसिकाओ के पिता सर्जियो ने हैट्रिक लगाकर गत चैंपियन जर्मनी को यूरो 2000 से बाहर किया था।

    यह भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo ने सउदी प्रो लीग में सबसे ज्‍यादा गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा, फिर ऐसा करके खूब बटोरी सुर्खियां

    छह यूरो चैंपियनशिप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोई गोल नहीं कर सके। वह पुर्तगाल के लिए टूर्नामेंट के इतिहास में 14 गोल कर चुके हैं, लेकिन चेक रक्षापंक्ति ने इस स्टार फुटबालर को शांत रखा।

    पुर्तगाल ने 70 प्रतिशत गेंद अपने पास रखी, लेकिन चेक गणराज्य ने उसे गोल नहीं करने दिया। पुर्तगाल की टीम में टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 41 वर्षीय पेपे और 39 वर्षीय रोनाल्डो जैसे दिग्गजों के सामने टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम चेक गणराज्य ने कमाल का खेल दिखाया।

    यह भी पढ़ें: लियोन मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो इस शर्त पर खेल सकते हैं अगला वर्ल्‍ड कप, रोनाल्डिन्‍हों ने किया दावा