विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pele Biography: पेले के रूप में फुटबॉल ने खोया अपना 'राजा', जानिए कैसे गरीबी से उठकर बने महान फुटबॉलर

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 30 Dec 2022 01:48 AM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2022 05:12 AM (IST)

Pele Biography ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 82 साल के पेले कैंसर से ...और पढ़ें

काफी प्रेरणादायर है ब्राजील के महान फुटबॅालर पेले की कहानी।
काफी प्रेरणादायर है ब्राजील के महान फुटबॅालर पेले की कहानी।

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। फुटबॉल ने अपना 'राजा' खो दिया। जी हां, महान फुटबॉलर पेले (Pele) का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 82 साल की उम्र में पेले ने अंतिम सांस ली। पेले का असली नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो था, जिनका जन्‍म 23 अक्‍टूबर 1940 को ट्रेस कोराकोस में हुआ। यह दक्षिण-पूर्वी ब्राजील का शहर है। तीन बार के विश्‍व कप विजेता पेले पिछले कुछ समय से स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

पेले को हमेशा अपने करियर में शानदार पलों और उनके गोल व खिताब के लिए याद रखा जाएगा। पेले ने 19 नवंबर 1960 को सांतोस के लिए वास्‍को डा गामा के खिलाफ अपना 1,000वां गोल दागा था। वैसे, पेले ने अपना डेब्‍यू सांतोस के साथ 15 साल की उम्र में किया था। सांतोस का क्‍यूबाटो से हुआ, जहां पेले ने गोल किया। एक साल से भी कम समय में पेले ने ब्राजील राष्‍ट्रीय टीम के लिए अपना पहला मैच खेला।

पेले की खोज

पेले की खोज करने का श्रेय वाल्‍डेमर डी ब्रिटो को जाता है, जिन्‍होंने कहा था, 'यह लड़का दुनिया का सर्वश्रेष्‍ठ फुटबॉल खिलाड़ी बनेगा।' पेले ने 17 साल की उम्र में 1958 में अपना वर्ल्‍ड कप डेब्‍य किया। वह खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। ब्राजील ने फाइनल में मेजबान देश स्‍वीडन को 5-2 से मात दी थी, जिसमें पेले के दो गोल शामिल थे। चार साल बाद पेले ने अपने दूसरे विश्‍व कप में हिस्‍सा लिया और ब्राजील लगातार दूसरी बार चैंपियन बना।

तीसरी बार बनाया चैंपियन

पेले 1962 वर्ल्‍ड कप में केवल दो मैच ही खेल सके थे क्‍योंकि वो ग्रो इन दर्द के कारण संघर्ष कर रहे थे। इसके बाद ब्राजील 1966 में खिताब जीतने से चूक गया। मगर पेले ने 1970 में ब्राजील को तीसरी बार विश्‍व चैंपियन बनाया। ब्राजील ने तब फाइनल में इटली को शिकस्‍त दी थी। पेले ने ब्राजील के लिए अपना आखिरी मुकाबला 18 जुलाई 1971 को युगोस्‍लाविया के खिलाफ खेला था। 2013 में अपने सफल करियर के लिए पेले को बैलन डी ओर पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।

1,118 मैचों में दागे 1000 गोल

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने 1956 से 1974 के बीच सांतोस के लिए 1,118 मैचों में 1087 गोल दागे और कई खिताब भी जीते। 1975 में पेले न्‍यूयॉर्क कोसमोस गए, जहां दो सीजन खेले और 64 गोल दागे। 1977 में पेले ने फुटबॉल से संन्‍यास लिया।

यह भी पढ़ें: Pele: नहीं रहे फुटबाल के 'द किंग' पेले, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; कैंसर का चल रहा था इलाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।