विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमबापे ने पेनाल्टी पर रीयल को दिलाई जीत, सालाह-कैल्डेंटी बने इंग्लिश फुटबॉल के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 20 Aug 2025 09:34 PM (GMT+05:30)

स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे ने रीयल मैड्रिड के साथ अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए पेनाल्टी को गोल ...और पढ़ें

Mbappe के गोल से जीता रीयल मैड्रिड। फाइल फोटो
Mbappe के गोल से जीता रीयल मैड्रिड। फाइल फोटो

 मैड्रिड, एपी। स्टार स्ट्राइकर काइलियन एमबापे ने रीयल मैड्रिड के साथ अपने दूसरे सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए पेनाल्टी को गोल में बदला, जिससे उनकी टीम ने मंगलवार को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के अपने पहले मैच में ओसासुना पर 1-0 से जीत दर्ज की और नए कोच जाबी अलोंसो का विजयी पदार्पण हुआ।

अलोंसो इस बार पूरे सत्र के लिए कोच के रूप में जुड़े हैं। पिछले सत्र में रीयल मैड्रिड से जुड़ने वाले एमबापे ने 51वें मिनट में पेनाल्टी किक को गोल में बदलकर मेजबान टीम को जीत दिलाई। एमबापे ने इस तरह से रीयल मैड्रिड के साथ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पिछले सत्र में क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल किए थे।

रीयल ने इस तरह से अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना की तरह नए सत्र की जीत से शुरुआत की। बार्सिलोना ने शनिवार को मालोर्का पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की थी। पिछले सत्र में रीयल स्पेनिश लीग में बार्सिलोना के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। ओसासुना नौवें स्थान पर रहा था।

सालाह-कैल्डेंटी बने इंग्लिश फुटबॉल के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

लिवरपूल के फारवर्ड मोहम्मद सालाह और आर्सेनल की मिडफील्डर मैरियोना कैल्डेंटी को मंगलवार को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन पुरस्कारों में पिछले सत्र के लिए इंग्लिश फुटबॉल में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मेंस और महिला खिलाड़ी चुना गया। इस पुरस्कार के लिए इंग्लैंड में खेलने वाले साथी पेशेवर खिलाड़ी मतदान करते हैं।

सालाह ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह पुरस्कार जीता है। मिस्त्र के इस 33 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने प्रीमियर लीग में 29 गोल किए, जिसकी बदौलत लिवरपूल ने रिकार्ड 20वीं बार चैंपियनशिप जीती। महिला वर्ग में 29 वर्षीय कैल्डेंटी ने आर्सेनल के साथ अपने पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और सभी प्रतियोगिताओं में 19 गोल किए।

एस्टन विला के मिडफील्डर मार्गन रोजर्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष युवा खिलाड़ी चुना गया, जबकि सबसे अधिक कीमत पर आर्सेनल से जुड़ने वाली कनाडा की स्ट्राइकर ओलिविया स्मिथ ने महिला वर्ग में यह पुरस्कार हासिल किया।