Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mahatma Gandhi खेल रहे फुटबॉल? ब्राजील के एथलीट ने इंटरनेट को हिला डाला, जानें पूरा मामला

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 08:19 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर इस समय महात्मा गांधी का नाम ट्रेंड पर है। हैरानी की बात ये है कि इसका संबंध भारत या किसी देश की राजनीति से नहीं है बल्कि खेल से है। खेल की दुनिया में अचानक कुछ ऐसा सामने आया कि महात्मा गांधी सोशल मीडिया पर छा गए और इसकी शुरुआत ब्राजील के एक फुटबॉल क्लब से हुई।

    Hero Image
    फुटबॉल की दुनिया में गूंजा महात्मा गांधी का नाम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महात्म गांधी को भारत की आजादी के महानायकों में गिना जाता है। उनका नाम भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की राजनीति में अहम है। हालांकि, इस समय महात्मा गांधी का नाम अचानक से फुटबॉल की दुनिया में शोर मचा रहा है। सोशल मीडिया पर फुटबॉलर महात्मा गांधी जमकर ट्रेंड हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी और खेलों का कोई ज्यादा नाता नहीं रहा था। हालांकि, उनके नाम पर साउथ अफ्रीका में एक फुटबॉल क्लब जरूर था। इस समय ब्राजील में उनका नाम फुटबॉल की दुनिया में गूंज रहा है।

    यह भी पढ़ें- एक क्लब ने बदल दी कोट की तस्वीर! जानिये, पौड़ी-गढ़वाल में बुजुर्गों और बच्चों के फुटबॉल सफर का सुनहरा किस्सा

    फुटबॉल की दुनिया में छाया नाम

    महात्मा गांधी का नाम इस समय फुटबॉल की दुनिया में छा रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है इसकी वजह है ब्राजील का एक फुटबॉलर। इस खिलाड़ी का नाम ही महात्मा गांधी है। ब्राजील के फुटबॉल क्लब त्रिनदादे एटलेटिको क्लूबे में ये फुटबॉलर खेलता है जिसका पूरा नाम महात्मा गांधी हेबेरपियो माटोस पियर्स है। वह इस समय अपने नाम के कारण सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

    महात्मा गांधी हेबेरपियो माटोस पियर्स ने एटलेटिको क्लूबे नाम के क्लब से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2011 में अपने सेरी-ए डेब्यू किया था, लेकिन अधिकतर समय बेंच पर ही बैठे थे। अगले साल वह सात मैच खेलने में सफल रहे। 2013 में वह सेरी-बी में खेले लेकिन इस बार भी वह एक भी मैच नहीं खेले।

    एक सोशल मीडिया एकाउंट ने एक्स पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "वो वापस आ गए।"

    वहीं एक और यूजर ने लिखा, "इंग्लैंड के लिए बेहतर होगा कि वह संभल कर रहे। वह इस बार उन्हें अपनी ही सरकार से आजादी दिला देंगे।"

    महात्मा गांधी के नाम पर क्लब

    मोहनदास करमचंद गांधी के नाम से मशहूर भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले गांधी के नाम पर साउथ अफ्रीका में एक फुटबॉल क्लब है। जब वह साल 1893 से 1915 में साउथ अफ्रीका में रहे थे तब उन्होंने तीन टीमें बनाई थीं। ये तीन टीमें जोहान्सबर्ग, प्रीटोरिया और डरबन में थीं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के मुताबिक, वह 1896 में ट्रांसवाल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य भी थे।

    यह भी पढ़ें- AIFF: स्पेनिश कोच मार्केज के हाथों में भारतीय फुटबॉल का भविष्य, इगोर स्टीमक की जगह लेंगे