हार के साथ MLS कप से बाहर हुई लियोनल मेसी की इंटर मियामी, आखिरी पलों में कोलंबस क्रू ने दी शिकस्त
कोलंबस क्रू ने अतिरिक्त समय में सैंटियागो रोड्रिगेज के गोल से लियोनल मेसी की इंटर मियामी को 1-0 से हराकर एमएलएस कप से बाहर कर दिया।
-1795903023803_m.webp)
मेसी की इंटर मियामी बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, कोलंबस। सैंटियागो रोड्रिगेज द्वारा अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से कोलंबस क्रू ने लियोनल मेसी की मौजूदगी वाली मौजूदा चैंपियन इंटर मियामी को 1-0 से हराकर एमएलएस कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
सातवीं सीडेड क्रू ने दो लेग वाले इस मैच में दूसरी सीड वाली इंटर मियामी को कुल 4-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। क्रू ने पहले लेग में मियामी को 3-0 से परास्त किया था।
अब वह तीसरी सीडेड न्यू इंग्लैंड और छठी सीडेड फिलाडेल्फिया के बीच पहले राउंड की सीरीज के विजेता से भिड़ेंगे।
रोड्रिगेज ने दागा विजयी गोल
गोलकीपर पैट्रिक शुल्ट ने क्रू के लिए बेहतरीन खेल दिखाया और मैच के पहले हाफ में तीन बचाव किए। मियामी के गोलकीपर डेन सेंट क्लेयर ने इंटर मियामी के लिए तीन शॉट बचाए लेकिन मैच के 90+2 मिनट में रोड्रिगेज का शॉट गोल में चला ही गया।