विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Uzbekistan: AFC Asian Cup से भारत बाहर, उज्बेकिस्तान ने ग्रुप स्टेज मैच में 3-0 से चटाई धूल

Published: Fri, 19 Jan 2024 12:28 AM (IST)

India vs Uzbekistan Match भारतीय फुटबॉल टीम का AFC एशियन कप का सफर खत्म हो गया है। 18 जनवरी 2024 ...और पढ़ें

AFC Asia Cup से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम
AFC Asia Cup से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Uzbekistan Match: भारतीय फुटबॉल टीम का AFC एशियन कप का सफर खत्म हो गया है। 18 जनवरी 2024 को उज्बेकिस्तान ने भारत को 3-0 से पटखनी दी। इस हार के साथ ही भारत AFC एशियन कप से बाहर हो गया है। कतर के अहमद बिन अली स्टेडियम में उज्बेकिस्तान ने चौथे मिनट, 18वें मिनट और 45वें मिनट में गोल दागा और टीम को जीत दिलाई। इस हार के साथ भारत प्वाइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है।

AFC Asia Cup से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम, उज्बेकिस्तान ने तोड़ा सपना

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 प्वाइंट्स के साथ नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, उज्बेकिस्तान के पास 4 अंक हो गए हैं। भारत का अब आखिरी मुकाबला सीरिया के खिलाफ है, जिसमें अगर भारतीय फुटबॉल टीम जीत हासिल कर भी लेता है तो उसके पास 3 प्वाइंट्स ही होंगे।

यह भी पढ़ें:FIFA Awards 2023 का हुआ एलान, Lionel Messi ने मारी बाजी; तीसरी बार जीता फीफा के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड

ऐसे में भारत का AFC एशियन कप के लिए क्वालीफाई करना असंभव है। पांचवीं बार ये टूर्नामेंट खेलने उतरी भारतीय टीम की लगातार चौथी बार ग्रुप स्टेज में हार है। इससे पहले भारत ने साल 2019, 2011, 1984 और 1964 में टूर्नामेंट खेला है। साल 1964 में भारतीय फुटबॉल टीम का परफॉर्मेंस कमाल का रहा था। तब वह दूसरे नंबर पर रही थी और इजराइल चैंपियन बना था।