Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunil Chhetri: क्‍या सुनील छेत्री ने बदल लिया है मन? रिटायरमेंट प्‍लान पर दिग्‍गज फुटबॉलर ने कही ये बात

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:24 PM (IST)

    दिग्‍गज भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री गुरुवार को कुवैत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। सुनील छेत्री का करियर 19 साल लंबा रहा। कल भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ छेत्री को विदाई देने पर होगी। मार्च में अफगानिस्तान ने भारत को मात दी थी। ऐसे में टीम थोड़े दबाव में जरूर होगी। हालांकि गुरुवार को कोलकाता में भारतीय टीम को घरेलू फैंस का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

    Hero Image
    कल कुवैत के खिलाफ मैदान पर उतरेगे सुनील छेत्री। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्‍गज भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री गुरुवार को कुवैत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। साल्ट लेक स्टेडियम में होना वाला फीफा विश्व कप का यह क्वालीफायर मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगा। उन्‍होंने पिछले महीने ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। अब उन्‍होंने यह भी स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह अपना फैसला नहीं बदलने वाले हैं। बुधवार को कोलकाता में सुनील छेत्री ने स्पष्ट कर दिया कि उनका ध्यान भारत के महत्वपूर्ण क्वालीफायर पर होगा। उन्‍होंने उम्मीद जताई कि भारत तीसरे दौर में पहुंचेगा, लेकिन वह अगले राउंड के लिए अपना फैसला नहीं बदलेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैं अपना मन नहीं बदलूंगा

    सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा, "नहीं सर, सूट बन गए हैं। मैं जा रहा हूं और लड़कों को खेलते हुए देखूंगा। मैं उनमें से नहीं हूं जो मन में आए कुछ भी कह देता हूं। मैंने इसके बारे में बहुत सोचा है। 19 साल तक मेरी यात्रा बहुत अच्छी रही। उन्‍होंने कहा, "मुझे आपके सवाल में 'अगर' पसंद नहीं है। जब हम कल जीतेंगे, मैं अपना मन नहीं बदलूंगा। मैं एक फैंस के रूप में जाऊंगा और टीम को सपोर्ट करूंगा।"

    ये भी पढ़ें: 'T20 World Cup में ऐसी बैटिंग नहीं चलेगी...' आकाश चोपड़ा ने Rohit Sharma की बल्लेबाजी पर बहुत बड़ी बात कह दी 

    हमारा ध्यान इस गेम को जीतने पर होगा

    सुनील छेत्री का करियर 19 साल लंबा रहा। कल भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ छेत्री को विदाई देने पर होगी। मार्च में अफगानिस्तान ने भारत को मात दी थी। ऐसे में टीम थोड़े दबाव में जरूर होगी। हालांकि, गुरुवार को कोलकाता में भारतीय टीम को घरेलू फैंस का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। छेत्री ने कहा, "यह मेरे आखिरी मैच के बारे में नहीं है। मैं इस पर बार-बार ध्यान नहीं देना चाहता। हमारा ध्यान इस गेम को जीतने पर होगा। यह आसान नहीं होगा, लेकिन हम तैयार हैं। हमें फैंस का सपोर्ट भी मिलेगा।"

    लंबा कैंप काफी हेल्‍प करता है

    उन्‍होंने कहा, "अगर हम कल जीतते हैं, तो हम लगभग क्वालीफाई कर लेंगे। टीम जहां भी ट्रेवल करेगी मैं नए सूट पहनूंगा और मैच देखूंगा। मैं प्‍लेयर्स से हर दिन इस सपने के बारे में बात करता हूं। लंबा कैंप प्‍लेयर्स की काफी हेल्‍प करता है। हर खिलाड़ी अलग मानसिकता के साथ आता है। ऐसे में आपको काम करने के लिए ज्‍यादा समय मिल जाता है। इससे जीवन नहीं बदलने वाला, लेकिन यह कई पॉइंट्स पर फोकस करने में मदद करता है।" बता दें क‍ि छेत्री सबसे ज्‍यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं। साथ ही वह दुनिया के चौथे सर्वाधिक गोल दागने वाले प्‍लेयर भी हैं। उन्‍होंने 150 मैच में 94 गोल किए हैं।

    सबसे ज्‍यादा इंटरनेशनल गोल

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 128

    अली डेई: 108

    लियोनल मेसी: 106

    सुनील छेत्री: 94

    ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: ये टीम उठाएगी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की ट्रॉफी, शाहिद अफरीदी ने की बड़ी भविष्‍यवाणी