विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SAFF Championship: मालदीव के खिलाफ दांव पर सेमीफाइनल, भारत को ड्रॉ की है जरुरत

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:47 PM (IST)

सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय फुटबॉल टीम को मालदीव के खिलाफ ड्रॉ कराने की जरुरत है।

भारत को ड्रॉ की है जरुरत

भारत को ड्रॉ की है जरुरत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, ढाका। गत चैंपियन भारत को दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार को ग्रुप बी के अपने दूसरे और आखिरी मुकाबले में मालदीव के खिलाफ ड्रॉ चाहिए।

पाकिस्तान को शुरुआती मैच में 3-2 से हराने वाली टीम बड़े अंतर से जीत दर्ज कर मजबूत मनोबल के साथ अगले दौर में जाना चाहेगी। पांच नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुहैल भट ने पहले हाफ में दो गोल किए थे।

मालदीव से ड्रॉ की जरुरत

मालदीव से ड्रॉ होने पर भारत ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा। भारत टूर्नामेंट में दूसरी दर्जे की टीम के साथ खेल रहा है, जबकि मुख्य टीम इसी सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए रवाना हुई है।

ढाका में टीम की जिम्मेदारी अंडर-23 कोच नौशाद मूसा संभाल रहे हैं। भारत 0-1 से हारने पर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। उसका गोल अंतर प्लस एक और मालदीव का माइनस तीन है। नौ बार की चैंपियन टीम बड़ी हार से बचना चाहेगी।

यह भी पढ़ें- Europa League: बोर्नमाउथ का विजयरथ बरकरार, दर्ज की लगातार सातवीं जीत; एसी मिलान को लगा झटका

यह भी पढ़ें- ब्राजील में फुटबॉल का मैदान बना अखाड़ा, जमकर हुई मारपीट; मिले रिकॉर्ड 51 रेड कार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।