विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राजील के खिलाफ हार से सबक लेकर उरुग्वे से भिड़ने को तैयार भारत, कोलकाता में होगा मुकाबला

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:48 PM (GMT+05:30)

ब्राजील से मिली हार के बाद भारत मंगलवार को उरुग्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगा। कोच खालिद जमील ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। ब्राजील के हाथों मिली 0-4 की हार से सबक लेकर भारत मंगलवार को उरुग्वे के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने उतरेगा। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच खालिद जमील ने अपने खिलाड़ियों को मैच के पहले मिनट से आखिर तक एकाग्र रहने और छोटी से छोटी गलती से भी बचने को कहा है।

जमील ने कहा कि पिछली हार के बारे में सोचते रहने से कोई फायदा नहीं होने वाला। हमें उरुग्वे के विरुद्ध अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। उरुग्वे जैसी मजबूत टीम के विरुद्ध शुरू में गोल खाना भारी पड़ सकता है। वह आक्रमण के साथ रक्षा में भी मजबूत है, इसलिए हमें परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बदलनी होगी। हमारे सभी खिलाड़ी शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार हैं।

उरुग्वे के खिलाफ सकारात्मक रहना होगा: रायन विलियम्स

ब्राजील के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन करने वाले रायन विलियम्स ने कहा कि हम उरुग्वे के विरुद्ध भी सकारात्मक सोच के साथ उतरना चाहते हैं। नतीजे से ज्यादा हमारा लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करना है। हम ब्राजील जैसी टीम को कई बार परेशानी में डालने में सफल रहे। कुछ महीने पहले तक किसी ने भारत से इस तरह की आक्रामक फुटबॉल की उम्मीद नहीं की होगी।

उरुग्वे की टीम ने किया कोलकाता भ्रमण

उरुग्वे की टीम ने रविवार को कोलकाता की सैर की। उन्होंने प्रमुख दर्शनीय स्थलों का दौरा किया। ईडन गार्डेंस स्टेडियम में क्रिकेट का भी आनंद लिया। डिएगो फोरलान की टीम ने विक्टोरिया मेमोरियल और सेंट पाल्स कैथेड्रल का भ्रमण किया। इसके बाद ईडन गार्डेंस पहुंचे। उन्होंने यहां क्रिकेट में हाथ आजमाया। लुकास तोरेरा ने गेंदबाजी की, जबकि डार्विन नुनेज ने बल्ला थामा।

यह भी पढ़ें- एएफसी विमेंस एशियन कप 2027 क्वालिफायर के लिए इंडिया U-17 टीम में सोनम घोष का हुआ चयन

यह भी पढ़ें- ब्राजील जीता, भारत ने बहुत कुछ सीखा; लिनो ने दो और एस्टेवाओ व पेड्रो ने दागा 1-1 गोल