Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दो साल बाद विदेशी धरती पर जीता भारत, CAFA नेशंस कप 2025 में ताजिकिस्तान को हराया

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 10:17 AM (IST)

    भारतीय फुटबॉल टीम ने CAFA नेशंस कप 2025 में ताजिकिस्तान को हराया। अनवर अली और संदेश झिंगन ने भारत के लिए गोल दागे और ब्लू टाइगर्स ने 2-1 से मुकाबले को जीता। यह जीत बेहद ही खास है। भारत की दो साल में विदेशी धरती पर पहली जीत है। घर से बाहर भारतीय टीम ने आखिरी बार नवंबर 2023 में विश्व कप क्वालीफायर में कुवैत को मात दी थी।

    Hero Image
    भारतीय टीम ने दर्ज की जीत। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। भारत के नए हेड कोच खालिद जमील ने मैनेजर के तौर पर अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत की है। भारतीय फुटबॉल टीम ने CAFA नेशंस कप 2025 में ताजिकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनवर अली और संदेश झिंगन ने भारत के लिए गोल दागे और ब्लू टाइगर्स ने 1-2 से मुकाबले को अपने नाम किया। यह जीत बेहद ही खास है। भारत की दो साल में विदेशी धरती पर पहली जीत है। घर से बाहर भारतीय टीम ने आखिरी बार नवंबर 2023 में विश्व कप क्वालीफायर में कुवैत को मात दी थी।

    हाल ही में हेड कोच खालिद जमील के कार्यकाल की शुरुआत बेहद शानदार हुई। डिफेंडर अनवर अली ने उनके नेतृत्व में पहला गोल दागा। ताजिकिस्तान ने शाहरोम सामीव के जरिए एक गोल जरूर किया, लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं रहा। ताजिकिस्तान फीफा रैंकिंग में भारत से 20 स्थान ऊपर है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह जीत और खास हो जाती है।

    भारतीय टीम ने डिफेंस में शानदार प्रदर्शन किया। झिंगन, अनवर, भेके और उवैस ने कई क्लीयरेंस देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गुरप्रीत सिंह संधू ने भी गोलपोस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। ताजिकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के लिए अगली चुनौती बेहद कठिन होने वाली है।

    ग्रुप स्टेज में अब टीम का अगला मुकाबला ईरान से होगा। दोनों टीमें 1 सितंबर को हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में टकराएंगी। हालांकि, खालिद जमील के शानदार प्रदर्शन से फैंस में उम्मीद जगी है। अगर ब्लू टाइगर्स ईरान के खिलाफ उलटफेर कर देती है, तो यह एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है।

    ताजिकिस्तान की शुरुआती 11

    मुहरिद्दीन हसनोव (गोलकीपर), अख्तम नाजारोव, जोइर दज़ुराबोव, अलीजॉन करोमाटुलोजोडा, मनुचेहर सफारोव, अलीशेर जलिलोव, अलीशेर शुकुरोव, शेरिद्दीन बोबोव, शेरवोनी माबात्शोएव।

    भारत की शुरुआती 11

    गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर- कप्‍तान), राहुल भीके, अनवर अली, संदेश झिंगन, लल्लिंज़ुआला चांग्ते, सुरेश सिंह वांगजाम, विक्रम प्रताप सिंह, इरफान यादवाद, मुहम्मद उवैस मोयिक्कल, जेकसन सिंह थौनाओजम, आशिक कुरुनियन।

    सब्स्टीट्यूट

    रितिक तिवारी (गोलकीपर), अमरिंदर सिंह (गोलकीपर), रोशन सिंह नोरेम, निखिल प्रभु, महेश सिंह नोरेम, मनवीर सिंह (जूनियर), चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, उदंत सिंह कुमम, हिंगथनमाविया राल्ते, जितिन एमएस, दानिश फारूक, बोरिस सिंह थंगजाम।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर एफसी के Khalid Jamil बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच, 13 साल बाद रचा गया इतिहास

    यह भी पढ़ें- नेशंस कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, अनुभवी Sunil Chhetri को किया गया नजरअंदाज