विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक परिवार के 'दो भाइयों की लड़ाई' है फीफा वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल, 96 साल बाद दिखेगा गजब संयोग

Published: Sun, 19 Jul 2026 02:03 PM (IST)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच एक भावनात्मक मुकाबला है, जिसे 'दो भाइयों की लड़ाई' ...और पढ़ें

फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना का सामना

फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना का सामना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है। ये खिताबी मुकाबला एक तरह से एक परिवार के दो भाइयों की लड़ाई जैसा है क्योंकि दोनों में कई समानताएं हैं। सालों से इन दोनों के रिश्ते रहे हैं। दोनों की संस्कृति, भाषा एक है।

कई परिवार ऐसे मिल जाएंगे जिनकी जड़े दोनों देशों से जुड़ी हैं। इसी कारण ये मैच कई फैंस के लिए बेहद इमोशनल भी है क्योंकि कई लोगों को समझ नहीं आ रहा होगा कि स्पेन का साथ दिया जाए या अर्जेंटीना क।

दादा-पोते की जंग

इसका एक उदाहरण हैं अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में रहने वाले 75 साल के जुआन मैनुएल पोसादा। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उनका जन्म स्पेन में हुआ था, लेकिन 1968 में वे अर्जेंटीना में आकर बस गए। पोसादा इसी कन्फ्यूजन से गुजर रहे हैं कि किसका साथ दें। वह कहते हैं, "मेरा दिल स्पेन के साथ है, हां अगर अर्जेंटीना जीत जाता तो भी मुझे दुख नहीं होगा।"

इस कफ्यूजन में वह अकेले नहीं हैं बल्कि उनका परिवार भी शामिल है। उनका पोता अर्जेंटीना का समर्थक है और उसने अपने दादा से वादा लिया है कि अगर मेसी की टीम जीत गई तो उन्हें अर्जेंटीना की जर्सी पहनते हुए जश्न भी मनाना होगा।

स्पेन के ही शख्स ने बनाया था ब्यूनस आयर्स

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स की स्थापना भी एक स्पेनिश शख्स ने ही की थी और बाद में यहां स्पेन से हजारों लोग आकर बस गए। यही कारण है कि दोनों देशों के बीच भाषा के लेकर संस्कृति तक में काफी समानताएं देखने को मिलती हैं। यहां तक कि दोनों देशों का साहित्य, संगीत और खानपान भी काफी समान है और फुटबॉल ने दोनों देशों के रिश्तों को काफी गहरा किया।

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी स्पेन के दिग्गज क्लब रियाल मेड्रिड के लिए खुल चुके हैं और उन्होंने इस खेल को दोनों देशों में नए आयाम दिए हैं।

सिर्फ एक बार हुआ सामना

फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन और अर्जेंटीना की टक्कर इससे पहले सिर्फ एक बार ही हुई है।
अर्जेंटीना ने साल 1966 में खेले गए वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में स्पेन को हराया था। ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा ऐसा खिताबी मुकाबला है जहां दो स्पेनिश भाषी देश भिड़ेंगे। इससे पहले 1930 में उरुग्वे और अर्जेंटीना भिड़े थे।

आर्थिक संकट ने किया परेशान

अर्जेंटीना पिछले कुछ दशकों से आर्थिक संकट से परेशान है और इस दौरान उसे पलायन भी झेलना पड़ा। अपनी स्थिति को बेहतर करने और अच्छा भविष्य बनाने के मकसद से अर्जेंटीना के कई लोग स्पेन में आकर बस गए। स्पेन में अर्जेंटीना में जन्मे करीब 4.5 लाख लोग रह रहे हैं। इन लोगों के लिए ये संकट काफी बड़ा है कि किसका सपोर्ट करें।

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप-2026 फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे लियोनेल मेसी! टीम के साथियों को कहा शुक्रिया

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup में पहली बार होगा हाफटाइम शो, जस्टिन बीबर दिखाएंगे जलवा; शकीरा भी लगाएंगी ठुमके