विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup में पहली बार होगा हाफटाइम शो, जस्टिन बीबर दिखाएंगे जलवा; शकीरा भी लगाएंगी ठुमके

Published: Sun, 19 Jul 2026 10:14 AM (IST)

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो का आयोजन होगा, जिसमें जस्टिन बीबर, शकीरा और बीटीएस जैसे दिग्गज कलाकार शामिल होंगे।

जस्टिन बीबर और शकीरा दिखाएंगे जलवा

जस्टिन बीबर और शकीरा दिखाएंगे जलवा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीः फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में हाफटाइम शो का आयोजन होगा। न्यूजर्सी स्टेडियम में होने वाले फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के हाफटाइम शो में जस्टिन बीबर, मडोना, शकीरा, बीटीएस, बर्ना बाय, कंडक्टर गुस्तावो दुदामेल और न्यूयार्क सिटी का पीएस22 कोरस जैसे दिग्गज रहेंगे।

इसका प्रोडक्शन कोल्डप्ले से जुड़े क्रिस मार्टिन देख रहे हैं। इस आयोजन का हिस्सा बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए जस्टिन बीबर ने कहा कि कोई भी दूसरा आयोजन फीफा विश्व कप की तरह दुनिया को एकसाथ नहीं ला सकता। मैं इस हाफटाइम शो का हिस्सा बनकर कृतज्ञ हूं।

बढ़ सकता है समय

खबरों के मुताबिक, यह शो ग्यारह मिनट चलेगा और इसके चलते फीफा विश्व कप फाइनल के हाफटाइम का वक्त बढ़ाया जा सकता है। अभी मैच के बीच 15 मिनट का अंतराल रहता है और अगर इस हाफटाइम शो की अवधि जोड़ी जाए तो ये लगभग 26 मिनट होती है। हालांकि फीफा ने अभी तक हाफटाइम का वक्त बढ़ाने के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है।

स्पेन और अर्जेंटीना में टक्कर

फीफा वर्ल्ड कप-2026 के खिताबी मुकाबले में मौजूदा विजेता अर्जेंटीना का सामना स्पेन से है। अगर अर्जेंटीना ये मैच जीत जाती है तो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में खिताब बचाने वाली सिर्फ तीसरी टीम होगी। उससे पहले इटली और ब्राजील ने ये काम किया है। वहीं स्पेन दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। स्पेन ने अभी तक एक ही फाइनल खेला है जिसमें वह जीत हासिल करने में सफल रही है। उसने ये मुकाबला 2010 में खेला था जिसमें उसे जीत मिली थी। अभी तक स्पेन ने एक ही बार फाइनल खेला है और विजेता बनी है।

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी नहीं जीत पाएंगे दूसरा वर्ल्ड कप, स्पेन का विजयी तिलक पक्का! 16 साल पुरानी है वजह

यह भी पढ़ें- विरासत की जंग: फीफा विश्व कप फाइनल में आमने-सामने होंगे स्पेन और अर्जेंटीना