विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप-2026 फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे लियोनेल मेसी! टीम के साथियों को कहा शुक्रिया

Published: Sun, 19 Jul 2026 01:05 PM (IST)

फीफा वर्ल्ड कप-2026 का फाइनल आज मौजूदा विजेता अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले लियोनेल मेसी ने एक पोस्ट कर सनसनी फैला दी है।

लियोनेल मेसी की पोस्ट ने मचाई सनसनी

लियोनेल मेसी की पोस्ट ने मचाई सनसनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा विजेता अर्जेंटीना आज न्यू यॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ उतरेगी। ये मैच अर्जेंटीना के स्टार का आखिरी मैच हो सकता है और इसके बाद वह फुटबॉल को अलविदा कह सकते हैं। ऐसा अनुमान मेसी की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लगाया जा रहा है जो उन्होंने फाइनल से पहले लिखी है।

इस पोस्ट को मेसी ने इस तरह से लिखा है मानो वह अपना आखिरी मैच खेलने उतर रहे हैं। अपनी पोस्ट में इस स्टार ने टीम के साथियों और कोचिंग स्टाफ तक को शुक्रिया कह दिया है। इसी कारण मेसी का रिटायरमेंट अचानक से लोगों के दिमाग में आ गया।

हर पल का लिया लुत्फ

अर्जेंटीना ने कतर में साल 2022 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को मात देकर खिताब जीता था। अब उसकी कोशिश अपना खिताब बचाने की है। अगर अर्जेंटीना अपना खिताब बचाने में सफल रहती है तो वह ऐसा करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले इटली और ब्राजील ने ये काम किया है।

मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "इतने सालों की सबसे अच्छी बात ये रही कि ये सिर्फ खिताब जीतने की बात नहीं थी बल्कि पूरे सफर की बात थी। इस ग्रुप के साथ अपना हर दिन शेयर करना, एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करना, मुश्किल पलों में उठना और हर पल का लुत्फ लेना। मेरी टीम के हर साथी, कोचिंग स्टाफ, और उन सभी लोगों को जो हर दिन नेशनल टीम को एक परिवार बनाकर रखने की कोशिश करते हैं, उन सभी को शुक्रिया।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

कोई नहीं भूलेगा कहानी

मेसी ने आगे लिखा कि फाइनल का परिणाम चाहे जो है, लेकिन उनकी टीम ने जो किया वो कहानी कोई नहीं भूल पाएगा। उन्होंने लिखा, "कल जो भी हो। इस ग्रुप ने पहले ही ऐसी कहानी लिख दी है जो कभी भुलाई नहीं जा सकती और न ही कोई इसे मिटा सकता।"

उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि फाइनल में चाहे परिणाम जो आए मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह देंगे।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup में पहली बार होगा हाफटाइम शो, जस्टिन बीबर दिखाएंगे जलवा; शकीरा भी लगाएंगी ठुमके

यह भी पढ़ें- लियोनेल मेसी नहीं जीत पाएंगे दूसरा वर्ल्ड कप, स्पेन का विजयी तिलक पक्का! 16 साल पुरानी है वजह