Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA Best Player 2019: लियोनल मेसी ने फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतकर रचा इतिहास

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Tue, 24 Sep 2019 10:37 AM (IST)

    FIFA Best Player 2019 Lionel Messi लियोनल मेसी को एक बार फिर फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड मिला है जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    FIFA Best Player 2019: लियोनल मेसी ने फीफा बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतकर रचा इतिहास

    नई दिल्ली, एजेंसी। FIFA Best Player 2019 Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने एक बार फिर से फीफा बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सोमवार को लियोनल मेसी ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के धाकड़ फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार फीफा बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खिताब की दौड़ में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा नीदरलैंड और लिवरपूल के फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे, लेकिन मेसी ने इन सभी को पछाड़कर सबसे ज्यादा बार फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले लियोनल मेसी साल 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में भी फुटबॉल के इस बड़े पुरस्कार को अपने नाम कर चुके हैं।

    मोदरिच थे गत विजेता

    गौरतलब है कि पिछली बार (साल 2018) फीफा सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवार्ड क्रोएशिया के लुका मोदरिच ने जीता था। लुका मोदरिच ने दस साल से चले आ रहे लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्चस्व को तोड़ दिया था, जो साल 2008 से चला आ रहा था। हैरान करने वाली बात ये रही कि रोनाल्डो इस बार शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना सके।

    5 बार रोनाल्डो ने जीता है ये अवार्ड

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पांच बार फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर अवार्ड जीता है। साल 2008, 2013, 2014, 2016 और 2017 में ये खिताब रोनाल्डो ने अपने नाम किया था। बता दें कि वर्जिल वान दिक ने पिछले महीने ही लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को पछाड़कर यूएफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। वह यह पुरस्कार जीतने वाले पहले डिफेंडर बने थे।