Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cristiano Ronaldo ने रचा इतिहास, Gerd Muller को छोड़ा पीछे, Al Nassr को दिलाई जबरदस्त जीत

    By Jagran NewsEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 03:28 PM (IST)

    रोनाल्डो ने ट्यूनीशियाई क्लब मोनास्टिर के खिलाफ 74वें मिनट में ट्रेडमार्क हेडर के साथ अपने पहले गोल से अल नासर को 2-1 से जीत दिलाई। रोनाल्डो का गोल दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्ट्राइक था। इसके साथ ही पुर्तगाली सुपरस्टार ने गर्ड मुलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिनके नाम 144 गोल थे। मुलर 20वीं सदी के सबसे दिग्गज स्ट्राइकरों में से एक थे।

    Hero Image
    Cristiano Ronaldo broke Gerd Muller record. image - Twitter

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Cristiano Ronaldo broke Gerd Muller record: कई रिकॉर्ड बनाने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने पूरे करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं। फुटबॉल के इतिहास में सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक, रोनाल्डो ने किसी भी अन्य सक्रिय फुटबॉलर की तुलना में अधिक रिकॉर्ड तोड़े हैं। सोमवार की रात रोनाल्डो ने सीजन का अपना पहला गोल किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड-

    रोनाल्डो ने ट्यूनीशियाई क्लब मोनास्टिर के खिलाफ 74वें मिनट में ट्रेडमार्क हेडर के साथ अपने पहले गोल से अल नासर को 2-1 से जीत दिलाई। रोनाल्डो को पिछली पोस्ट पर दाईं ओर से क्रॉस मिला और उन्होंने कीपर को कोई मौका न देते हुए सीधा गोल दाग दिया। इसके साथ ही पुर्तगाली सुपरस्टार ने गर्ड मुलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम 144 गोल थे।

    रोनाल्डो का 145वां गोल-

    यह रोनाल्डो के करियर का 145वां गोल था, जिससे वह प्रसिद्ध जर्मन स्ट्राइकर गर्ड मुलर से आगे हो गए हैं। मुलर 20वीं सदी के सबसे दिग्गज स्ट्राइकरों में से एक थे। उन्होंने जर्मन राष्ट्रीय टीम के लिए कई सालों तक खेलते हुए नए मुकाम हासिल किए। 

    रोनाल्डो की खासियत-

    यह लगातार 22वां सीजन था, जहां पांच बार के बैलन डी'ओर ने स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो में ऐसा क्या है, जिसके चलते उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। रोनाल्डो का कभी हार न मानने का बर्ताब उन्हें रिकॉर्ड-तोड़ जीत हासिल करने में मदद करता है। कितना भी बड़ा मैच हो रोनाल्डो खेलने से पहले हार का फैसला नहीं करते हैं।

    रोनाल्डो की आसान जीत-

    रोनाल्डो का गोल दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्ट्राइक था। एंडरसन तालिस्का के 66वें मिनट में आत्मघाती गोल के बाद उनकी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले ग्रुप चरण मुकाबले में अल शबाब के खिलाफ गोल रहित ड्रा के बाद महत्वपूर्ण जीत हुई। रोनाल्डो को मैच के बाद एक कैमरामैन पर पानी फेंककर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए देखा गया था, लेकिन उनकी टीम आसान जीत के साथ सही रास्ते पर वापस आ गई है।