विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिरुद्ध थापा का ऐतिहासिक गोल भी गया बेकार, ब्राजील के बाद अब उरुग्वे ने भी भारत को हराया

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM (IST)

साल्टलेक स्टेडियम में भारत को उरुग्वे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच में 6-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

भारत बनाम उरुग्वे

भारत बनाम उरुग्वे

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

विशाल श्रेष्ठ, जागरण, कोलकाता। साल्टलेक स्टेडियम के ऊपर आसमान में पहले बिजली कड़की, फिर उरुग्वे ने बिजली गिराई। ब्राजील (4-0) के बाद उरुग्वे ने भी भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उसकी स्थिति का भान करा दिया। मंगलवार को साल्टलेक स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत को 6-1 गोल से करारी हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए एकमात्र सांत्वना अनिरुद्ध थापा का गोल रहा। थापा उरुग्वे के विरुद्ध गोल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले 1982 के नेहरू कप में ईडन गार्डेंस स्टेडियम में मानस भट्टाचार्य ने उरुग्वे के विरुद्ध गोल किया था।

उरुग्वे ने गिराई बिजली

एक समय थापा के गोल से 1-1 की बराबरी कर भारत ने मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई थी लेकिन बिजली कड़कने के कारण करीब 30 मिनट तक खेल बंद रहने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मैदान पर लौटे तो उनकी लय खोती चली गई। उरुग्वे धीरे-धीरे हावी होता चला गया। भारत की बुरी हार का एक और प्रमुख कारण उसका खराब गोलरक्षण भी रहा।

गोलरक्षक कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू कई ऐसे शॉट गोलपोस्ट में घुसने से रोक नहीं पाए, जिन्हें रोका जा सकता था। दूसरी तरफ उरुग्वे के गोलरक्षक थियागो कार्डोजो ने दिखाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोलरक्षण कैसे किया जाता है। खेल शुरू होते ही उरुग्वे ने आक्रमण शुरू कर दिया था। भारतीय टीम ने भी पलटवार किया। 10वें मिनट में प्रमवीर ने उरुग्वे के फेडेरिको विनास को अपने बाक्स में गिरा दिया।

थापा ने दागा एकमात्र गोल

रेफरी ने उरुग्वे को पेनाल्टी दे दी। नुनेज ने पेनाल्टी किक से गोल कर उरुग्वे को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछड़ने के बाद भारत और आक्रामक हुआ। 22वें मिनट में रायन विलियम्स ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाया। उरुग्वे के गोलरक्षक के हाथों से लगकर बॉल छिटक गई। मौके पर मौजूद थापा ने रिबाउंड पर कोई गलती नहीं की और गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद बिजली कड़कने के कारण खेल रुका और जब फिर से शुरू हुआ, तो उरुग्वे ने बिजली गिरानी शुरू कर दी। मैक्सी अराउहो ने दो गोल दागे। फर्स्ट हाफ तक उरुग्वे 2-1 गोल से आगे था, लेकिन सेकेंड हाफ में वह पूरी तरह से हावी हो गया और चार गोल दागे। अराउहो ने अपना दूसरा और रोड्रिगो, अगुइरेव और सनाब्रिया ने एक-एक गोल किया।

यह भी पढ़ें- ब्राजील के खिलाफ हार से सबक लेकर उरुग्वे से भिड़ने को तैयार भारत, कोलकाता में होगा मुकाबला

यह भी पढ़ें- एएफसी विमेंस एशियन कप 2027 क्वालिफायर के लिए इंडिया U-17 टीम में सोनम घोष का हुआ चयन