Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SAFF Championship 2023: भारत की जीत पर झूमा बैंगलोर, 25 हजार फैंस ने गाया वंदे मातरम; गूंज उठा स्टेडियम

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 11:41 PM (IST)

    भारतीय टीम का यह 9वां SAFF चैंपियनशिप खिताब है। भारतीय टीम के कप्‍तान सुनील छेत्री को गोल्‍डन बूट और गोल्‍डन बॉल का खिताब दिया गया। चैंपिनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने नेपाल 2-0 से हराया था। कुवैत के खिलाफ भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी। भारत ने लेबनान को 4-2 हराया।

    Hero Image
    सुनील छेत्री को मिला SAFF चैंपियनशिप 2023 गोल्डेन बूट और बॉल।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम ने मंगलवार को बैंगलोर में कुवैत को हराकर SAFF Championship 2023 का फाइनल जीता। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद दोनों टीमों को एक्‍स्‍ट्रा टाइम दिया गया। इसमें भी जब मुकाबले का परिणाम नहीं निकलता तो पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में भारत ने 5-4 से कुवैत को हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की जीत के बाद बैंगलोर स्टेडियम में उपस्थित 25 हजार दर्शकों ने वंदे मातरम का गान किया। दर्शकों ने वंदे मातरम गाकर स्‍टेडियम को राष्‍ट्रभक्ति के भावना से ओतप्रोत कर दिया। सुनील छेत्री भी दर्शकों के सुर से सुर मिलाते दिखाई दिए। वंदे मातरम का गायन करते हुए भारतीय प्रशंसकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Indian Super League (@indiansuperleague)

    निर्धारित समय में नहीं निकला था नतीजा

    बात करें मैच की तो कुवैत ने 14वें मिनट में शबीब अल खालिदी के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल की थी। भारत ने 38वें मिनट में वापसी करते हुए चेंगटे के गोल से मैच बराबर कर लिया था। फुल टाइम तक मैच बराबर रहा, जिससे अतिरिक्त समय दिया गया। इसमें भी मैच का नतीजा नहीं निकला। फिर मैच पेनल्टी शूटआउट में गया।

    सुनील छेत्री को मिला गोल्डन बूट और बॉल

    बता दें कि भारतीय टीम का यह 9वां SAFF चैंपियनशिप खिताब है। भारतीय टीम के कप्‍तान सुनील छेत्री को गोल्‍डन बूट और गोल्‍डन बॉल का खिताब दिया गया। चैंपिनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। इसके बाद भारत ने नेपाल 2-0 से हराया था। कुवैत के खिलाफ मुकाबले में भी भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी। ईरान के खिलाफ भारत का मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। इसके बाद भारत ने लेबनान को 4-2 हराया।