Fact Check Story: आखरी वाइट राइनो नहीं था तस्वीर में दिख रहा गैंडा; यह दावा भ्रामक है
इस विषय में पुष्टि के किया विश्वास न्यूज़ ने केन्या की ओल पेजेटा कंजरवेंसी (Ol Pejeta Conservancy) में कॉल किया। वहां के कर्मचारियों द्वारा बताया गया क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, विश्वास न्यूज़। जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज़ ने एक दावे की जाँच की जिसमें एक व्हाइट राइनो की तस्वीर के साथ दावा किया आया कि ये दुनिया का आखरी वाइट राइनो था। factz.unheard नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इस पोस्ट को शेयर किया जिसके ऊपर लिखा था “ॐ शांति। अंतिम सफेद गैंडा। वे लाखों वर्षों से जीवित हैं, लेकिन मानव जाति से नहीं बच सके!” विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में दावा भ्रामक निकला।
इस तस्वीर की पड़ताल के लिए विश्वास न्यूज़ ने इंटरनेट पर सर्च किया किया। theguardian.com में फरवरी 2021 को छपी खबर के अनुसार, दुनिया के आखिरी 2 सफ़ेद गेंडे (northern white rhinos) केन्या में ओल पेजेटा कंजरवेंसी में हैं। खबर के अनुसार, ये दोनों जीवित व्हाइट राइनो मादा गैंडा हैं और दोनों माँ-बेटी हैं और इनके नाम नाजिन और फातू हैं। खबर के अनुसार, आखिरी नर गैंडा सूडान में था, जिसकी मृत्यु 2018 में हुई थी। विश्वास न्यूज़ को www.nytimes.com में भी इन 2 आखिरी व्हाइट राइनो के बारे में खबर मिली। इस खबर में भी वही जानकारी थी, जो theguardian.com की खबर में थी।
इसके बाद विश्वास न्यूज़ ने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यह तस्वीर Natgeo के वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर पायी गयी। पोस्ट के अनुसार “जोसेफ वाचिरा ने दुनिया के आखिरी नर उत्तरी व्हाइट राइनो सूडान के साथ अंतिम क्षण साझा किए, केन्या में @olpejeta में उसके निधन से कुछ क्षण पहले।” पोस्ट के अनुसार एक वोट में इस तस्वीर को दशक में पसंदीदा तस्वीर माना गया है। तस्वीर को अमी विटाले नाम की फोटोग्राफर ने खींचा था।
इस तस्वीर के बारे में ज़्यादा जानकारी फोटोग्राफर अमी विटाले की वेबसाइट पर भी मिली। यहां भी बताया गया “दुनिया के आखिरी नर उत्तरी व्हाइट राइनो, जोसफ वाचिरा के सूडान को अंतिम अलविदा कहने से प्रेरित आशा और उदासी की गहरी भावनाओं का पर्याप्त रूप से वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं।”
इस विषय में पुष्टि के किया विश्वास न्यूज़ ने केन्या की ओल पेजेटा कंजरवेंसी (Ol Pejeta Conservancy) में कॉल किया। वहां के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि नाजिन और फातू दुनिया कि आखिरी दो मादा गैंडे हैं। और वे दोनों जीवित हैं।
phys.org की एक खबर के अनुसार, “ओल पेजेटा कंजरवेंसी, केन्या में मादा नाजिन और फातू, दुनिया में एकमात्र शेष उत्तरी व्हाइट राइनो हैं। उत्तरी व्हाइट राइनो के विलुप्त होने को रोकने के लिए, लाइबनिज़-आईजेडडब्ल्यू के नेतृत्व में वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों का एक अंतरराष्ट्रीय संघ दो मादाओं से अपरिपक्व अंडे की कोशिकाओं (ओसाइट्स) को संगृहीत कर रहा है और मृत पुरुषों से जमे हुए शुक्राणु का उपयोग करके कृत्रिम रूप से इनका गर्भाधान कर रहा है। निकट भविष्य में, भ्रूण को उत्तरी व्हाइट राइनो संतान विकसित करने के लिए दक्षिणी सफेद राइनो सरोगेट माताओं में स्थानांतरित किया जाएगा।”
विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। असल में इस नर राइनो की मौत 2018 में हो गयी थी। इसके बाद भी 2 व्हाइट राइनो जीवित हैं, जो मादा हैं। वैज्ञानिक लगातार कोशिश में लगे हैं कि फ्रोजन एग और फ्रोजेन स्पर्म का इस्तेमाल करके सरोगेसी के ज़रिये इस प्रजाति को बचाया जा सके।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।