Fact Check : न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड पर शामिल हुए अल्लू अर्जुन के पुराने वीडियो को कांग्रेस को समर्थन देने के नाम से किया जा रहा शेयर
सोशल मीडिया पर अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें लोगों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी नजर आ रही हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लोगों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी नजर आ रही हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया है। वायरल वीडियो असल में साल 2022 का न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड के दौरान का है, जिसमें अल्लू अर्जुन को कार्यक्रम का ग्रैंड मार्शल बनाया गया था। उसी वीडियो को अब कांग्रेस को समर्थन देने के दावे से शेयर किया जा रहा है।
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक पेज News National Channel ने 22 अप्रैल को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन उतरे चुनावी मैदान में कांग्रेस गठबंधन के लिए कर रहे है चुनाव प्रचार।”
इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।
पड़ताल
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक जागरण डॉट कॉम पर मिली। 22 अगस्त 2022 को प्रकाशित खबर में बताया गया है,”अल्लू अर्जुन को 40वीं वार्षिक इंडिया डे परेड कार्यक्रम का ग्रैंड मार्शल बनाया गया था। इस प्रशस्ति पत्र में अल्लू के अभिनय और डांस को सराहा गया। “
वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट IndiaGlitz Telugu के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिली। 22 अगस्त 2022 को अपलोड वीडियो में बताया गया कि, अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल के रूप में भाग लिया।
वायरल वीडियो को अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है। 23 अगस्त 2022 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी अनुसार, वीडियो न्यूयॉर्क में 40वें इंडिया डे परेड का है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।