विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fact Check: राहुल गांधी की रैली को बताकर किया जा रहा इस वीडियो को शेयर; पढ़ें क्या है पूरी सच्चाई?

Published: Sat, 20 Apr 2024 09:22 PM (IST)

Fact Check Viral Video कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल में में तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रैली को संबोधित ...और पढ़ें

राहुल गांधी की रैली को बताकर किया जा रहा इस वीडियो को शेयर।
राहुल गांधी की रैली को बताकर किया जा रहा इस वीडियो को शेयर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल में में तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रैली को संबोधित किया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको राहुल गांधी के कोयंबटूर रैली से जोड़कर देखा जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है यह जनसैलाब राहुल गांधी की रैली का है।

गलत साबित हुआ वीडियो

जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग यूनिट विश्वास न्यूज ऐसे ही वीडियोज की पड़ताल करता है और इस वीडियो की भी पड़ताल की गई है, जिसमें वायरल हो रहा दावा गलत साबित हुआ। 13 अप्रैल को राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। हालांकि, वायरल वीडियो इस रैली की नहीं है।

ईसाइयों के धार्मिक कार्यक्रम का है वीडियो

दरअसल, वायरल वीडियो तमिलनाडु के कोयंबटूर में राहुल गांधी की रैली के नाम पर वायरल हो रहा, जो आंध्र प्रदेश में सालाना आयोजित होने वाले ईसाइयों के त्योहार का है, जिसे चुनावी रैली के नाम पर शेयर किया जा रहा है।

इस वायरल खबर की फैक्ट चेक रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ेंः Fact Check: राहुल गांधी के इस्तीफा देने के दावे से वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? पढ़िये ये रिपोर्ट