Fact Check Story : पाकिस्तान के पीर बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर भारत का बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check Story वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो पाकिस्तान के सियालकोट शहर में हुई घटना का है। प्राप्त जानकारी के आधार पर विश्वास न्यूज ने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया।

नई दिल्ली [विश्वास न्यूज]। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग एक क्रब से मिट्टी हटाते है और पाते हैं कि उसके नीचे एक शख्स बैठा हुआ है। इस वीडियो को शेयर कर भारत से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि ये शख्स पीर बाबा की क्रब के नीचे बैठकर लोगों को आवाज लगाता था और ढगता था। जब पंजाब पुलिस को इसकी खबर लगी, तो उन्होंने क्रब खोदी और ये बाबा बाहर निकला।
दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का भारत से कोई संबंध नहीं है। वीडियो पाकिस्तान के सियालकोट शहर का है। जिसे अब भारत से जोड़कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने इनविड टूल का इस्तेमाल करते हुए वीडियो के कई ग्रैब्स निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान विश्वास न्यूज को वायरल वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट पाकिस्तानी न्यूज KTN NEWS के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 15 फरवरी 2020 को अपलोड मिली।
वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो पाकिस्तान के सियालकोट शहर में हुई घटना का है।प्राप्त जानकारी के आधार पर विश्वास न्यूज ने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान विश्वास न्यूज को वायरल दावे से जुड़ी एक और रिपोर्ट पाकिस्तान न्यूज 24 News HD के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 19 फरवरी 2020 को पोस्ट मिली। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना पाकिस्तान के सियालकोट शहर की है।
क्रब में बैठ एक शख्स ‘काला जादू’ करने के लिए लोगों से पैसे लेता था और उन्हें बेवकूफ बना रहा था। रिपोर्टों के अनुसार, उस व्यक्ति ने लोगों से यह कहकर भी धोखा दिया था कि वो 40 दिनों तक कब्र में बिना कुछ खाए-पिए रहेगा, लेकिन वह सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ क्रब में रह रहा था और बाहर जाने के लिए कब्र के चारों ओर विभिन्न सुरंगें भी खोद रखी थी। पाकिस्तान की आर्य न्यूज ने भी इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया था।
पड़ताल के दौरान विश्वास न्यूज को वायरल वीडियो से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट पाकिस्तान के ժҽsí ղҽաs नामक यूट्यूब चैनल पर मिली। इस वीडियो में पाकिस्तान पुलिस द्वारा शख्स को क्रब से निकालते हुए और पकड़ कर ले जाते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने पंजाब में दैनिक जागरण डिजिटल में कार्यरत उप समाचार संपादक कमलेश भट्ट से संपर्क किया। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को उनके साथ शेयर किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया, 'वायरल दावा गलत है। पंजाब में हाल-फिलहाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों का ड्रेस भी पंजाब पुलिस से काफी अलग है। पंजाब पुलिस की ड्रेस ऐसी नहीं है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।