Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fact Check Story: दक्षिण अफ्रीका से नहीं, लंदन के इनर टेंपल से गांधी ने की थी वकालत की पढ़ाई

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 06:09 AM (IST)

    महात्मा गांधी ने अपनी वकालत की डिग्री लंदन के द इनर टेंपल से पूरी की थी। उन्होंने 1888 में यहां दाखिला लिया था और 1891 में वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रैक्टिस के लिए लंदन के हाई कोर्ट में एनरॉल हुए थे।

    Hero Image
    दक्षिण अफ्रीका से नहीं, लंदन के इनर टेंपल से गांधी ने की थी वकालत की पढ़ाई। फोटो- विश्वास न्यूज

    नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महात्मा गांधी की वकालत की डिग्री को लेकर वायरल हो रहे एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने वकालत की डिग्री अफ्रीका से ली थी। पोस्ट के जरिए यूजर्स गांधी की वकालत की डिग्री की वैधता पर सवाल उठा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच में पाया गया गलत 

    विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। सितंबर 1888 में महात्मा गांधी कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए, जहां इनर टेंपल से उन्होंने अपनी लॉ की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद उन्हें 1891 में बार में शामिल किया गया। उन्होंने लंदन हाई कोर्ट में अपना पंजीकरण कराया, लेकिन साल के अंत में वह भारत आ गए और करीब दो सालों तक प्रैक्टिस करते रहे। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक भारतीय कंपनी ने रोजगार का मौका दिया और फिर वह दक्षिण अफ्रीका चले गए, जहां उन्होंने करीब बीस सालों तक वकील के तौर पर सक्रिय रूप से काम किया।

    वायरल ग्राफिक्स में दावा किया गया है कि महात्मा गांधी ने वकालत की पढ़ाई अफ्रीका में की थी। mkgandhi.org पर मौजूद जानकारी के मुताबिक महात्मा गांधी 4 सितंबर 1888 को कानून की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड गए और इनर टेंपल में रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद 10 जून 1891 को उन्हें बार में शामिल किया गया और इंग्लैड हाई कोर्ट में काम करने का मौका मिला। लेकिन अगले ही दिन वह वापस भारत के लिए निकल पड़े। भारत लौटने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की शुरुआत की और ठीक काम नहीं होने की वजह से उन्होंने राजकोट में भी वकालती का काम किया। हालांकि वह इस पेशे में बहुत अधिक सफल नहीं हो पाए। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका चले गए, जहां उन्होंने बतौर वकील बीस सालों से अधिक तक काम किया।

    https://www.mkgandhi.org/law_lawyers/introduction.htm

    इनर टेंपल की वेबसाइट पर भी गांधी महात्मा गांधी की पढ़ाई के बारे में जानकारी मौजूद है। दी गई जानकारी के मुताबिक गांधी ने इनर टेंपल में कानून की पढ़ाई की

    https://www.innertemple.org.uk/your-professional-community/international/distinguished-international-members/

    कई अन्य स्रोतों पर मौजूद जानकारी से भी इसकी पुष्टि होती है।

    https://www.sahistory.org.za/people/mohandas-karamchand-gandhi

    हमारी जांच से स्पष्ट है कि महात्मा गांधी ने अपनी वकालत की डिग्री लंदन के द इनर टेंपल से पूरी की थी। उन्होंने 1888 में यहां दाखिला लिया था और 1891 में वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन के हाई कोर्ट में नामांकित किया गया था।

    विश्वास न्यूज की इस फैक्ट चेक रिपोर्ट में इस दावे की विस्तृत पड़ताल और जांच की प्रक्रिया के बारे में पढ़ा जा सकता है।

    https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-mohandas-karamchand-gandhi-studied-law-at-the-inner-temple-in-london/?itm_source=homepage&itm_medium=dktp_s1&itm_campaign=editorpick

    यह भी पढ़ें- Fact Check: दक्षिण अफ्रीका से नहीं, लंदन के इनर टेंपल से गांधी ने की थी वकालत की पढ़ाई

    यह भी पढ़ें- जागरण प्राइम इन्वेस्टिगेशन: ट्यूबवेल के पानी में मिला लेड, यह हृदय, किडनी रोग और हाइपरटेंशन का कारण