Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fact Check: यूपी चुनाव में सपा की हार से दुखी होकर कार्यकर्ता ने किया था आत्मदाह का प्रयास, भ्रामक दावा वायरल

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2022 10:11 AM (IST)

    Fact Check 10 मार्च 2022 को सपा कार्यकर्ता ने यूपी चुनाव में पार्टी की हार से दुखी होकर आत्मदाह का प्रयास किया था। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

    Hero Image
    सपा कार्यकर्ता ने किया था आत्मदाह का प्रयास, भ्रामक दावा वायरल (विश्वास न्यूज)

    नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स हाथ में एक बोर्ड लिए हुए है। कुछ देर बाद उसके कपड़ों में आग लग जाती है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बीच सड़क जब एक सपा कार्यकर्ता ने योगी आदित्यनाथ की फोटो पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। उसके बाद वह खुद जल गया। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट 'विश्वास न्यूज' ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो उस सपा कार्यकर्ता है, जिसने यूपी चुनाव में पार्टी की हार से दुखी होकर खुद को आग लगा ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए 'विश्वास न्यूज' ने सबसे पहले कीवर्ड से इसे सर्च किया। इसमें 10 मार्च 2022 को आज तक में छपी खबर का लिंक मिला। इसमें वायरल वीडियो दूसरे एंगल से अपलोड किया गया है। खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से आहत होकर सपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ में भाजपा दफ्तर के सामने खुद को आग लगा ली। उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कानपुर का रहने वाला है।

    11 मार्च 2022 को livehindustan में छपी खबर के मुताबिक, पिंटू ठाकुर कानपुर के सपा नगर उपाध्यक्ष हैं। मतगणना के दिन सपा की हार से दुखी होकर उन्होंने विधानसभा गेट नंबर 1 पर जाकर आत्मदाह का प्रयास किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    10 मार्च 2022 को News 43 यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज में भी वायरल वीडियो के कुछ हिस्से देखे जा सकते हैं। इसके मुताबिक, लखनऊ में भाजपा की जीत से आहत होकर सपा कार्यकर्ता ने खुद को आग लगा ली।

    oneindia में भी 10 मार्च को इसकी खबर देखी जा सकती है। इसमें दी गई फोटो में दिख रहा है कि सपा कार्यकर्ता के हाथ में जो बोर्ड था, उस पर ईवीएम की तस्वीर भी छपी है।

    इस बारे में लखनऊ दैनिक जागरण के रिपोर्टर आशुतोष दुबे का कहना है, 'सपा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मतगणना के दिन कानपुर के रहने वाले सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया था। अब वह ठीक हो चुके हैं।'

    इस पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ें।