विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fact Check: अश्विनी चौबे के Video को सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा वायरल, जानिए पूरा सच

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 19 Jan 2023 03:47 PM (IST)

Fact Check Story विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अश्विनी चौबे बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की ...और पढ़ें

अश्विनी चौबे के Video को सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा वायरल
अश्विनी चौबे के Video को सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि किसानों को लेकर बातचीत करते हुए अश्विनी चौबे भावुक हो गए और सबके सामने रोने लगे।

दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। अश्विनी चौबे बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की बात सुनकर भावुक हो गए थे।

इस दावे की पूरी सच्चाई जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पूरे फैक्ट चेक को पढ़ा जा सकता है।

https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-video-of-ashwini-kumar-choubey-getting-emotional-on-the-death-of-bjp-leader-parshuram-chaturvedi-is-being-shared-with-a-misleading-claim/

फेसबुक यूजर सुनिल चाचा ने 18 जनवरी 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिहार : किसानों की बात करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा- बहुत दुखी हूं।”

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को गौर से देखा और पाया कि वीडियो पर एनडीटीवी का लोगो लगा हुआ है। फिर हमने एनडीटीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो एनडीटीवी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 16 जनवरी 2023 को इसी जानकारी के साथ शेयर हुआ मिला।

एनडीटीवी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बिहार: किसानों की बात करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा- बहुत दुखी हूं।” पोस्ट के कमेंट्स को देखने पर हमने पाया कि कई यूजर्स ने इसे फेक न्यूज बताया है।

इस दावे की पूरी सच्चाई जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पूरे फैक्ट चेक को पढ़ा जा सकता है।