विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sutliyan Trailer: एक परिवार की दिल छू लेने वाली कहानी, जी5 की नई वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ जारी

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Tue, 22 Feb 2022 04:02 PM (IST)

सुतलियां एक पारिवारिक शो है जिसकी कहानी भोपाल में दिखायी गयी है। इस शो में परिवार से बिछड़े बच्चों के ...और पढ़ें

Zee 5 Web Series Sutliyan Trailer Out. Photo- Instagram
Zee 5 Web Series Sutliyan Trailer Out. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम और थ्रिलर शोज की बाढ़ के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 एक मध्यमवर्गीय पारिवारिक ड्रामा 'सुतलियां- रिश्तों की एक अनोखी बुनाई' लेकर आ रहा है। शो का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। सुतलियां के केंद्र में चंदेल परिवार है। इस शो का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है, जिनका यह डिजिटल डेब्यू है। मनोर रामा पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है। 

क्या है कहानी

सुतलियां एक ऐसे परिवार की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जहां दिवाली से कुछ हफ्ते पहले बच्चे अपने पारिवारिक घर भोपाल लौटते हैं। उनकी मुलाकात कुछ सालों बाद होती है, इसलिए बदले हुए हालात में वो एक-दूसरे तालमेल बैठाने की कोशिश करते हैं। अतीत और संघर्षों के भावनात्मक बोझ तले दबे बच्चे चुनौतीपूर्ण लेकिन एक जरूरी सफर तय करते हैं। शो में आयशा रजा चंदेल परिवार की विधवा मां के किरदार में हैं, जबकि शिव पंडित, विवान शाह और प्लाबिता बोरठाकुर भाई-बहनों का रोल निभा रहे हैं।

कब होगा रिलीज

सुतलियां 4 मार्च को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाला है। कौन बनेगी शिखरवती के बाद जी5 की यह अगली पारिवारिक पेशकश है। शो का ट्रेलर नीचे देख सकते हैं-

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

क्या कहती है स्टार कास्ट

शो को लेकर आयशा रजा कहती हैं, “सुतलियां निश्चित रूप से मेरी खास प्रोजेक्ट्स में से एक है, क्योंकि इसने मुझे जीवनभर के लिए तीन सुंदर बच्चे दे दिए हैं। हमें इस सीरीज की शूटिंग में बहुत मजा आया और मुझे यकीन है कि लोग हमारे किरदारों से जुड़ेंगे और उस बॉन्ड को महसूस करेंगे, जो हमने ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन साझा किया है।” बड़े बेटे का किरदार निभा रहे शिव पंडित ने साझा किया, “सुतलियां सार्थक और मनोरंजक कंटेंट का सही मिश्रण है। इस शो में मस्ती, हंसी-मजाक, पारिवारिक मूल्य, भावनाओं व ड्रामे की सही डोज है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक बेहद पॉजिटिव शो है। सीरी की शूटिंग के दौरान हमने खूब एन्जॉय किया और हम आशा करते हैं कि पर्दे पर हमारी बॉन्डिंग देखने के बाद दर्शक हमारे सुतलियां परिवार के एक हिस्से की तरह महसूस करेंगे।"

प्लाबिता बोरठाकुर ने कहा, “सुतलियां यह एक परफेक्ट फैमिली ड्रामा है, जिसे अपने परिवार के साथ अवश्य देखना चाहिए। यह शो कुछ वास्तविक मुद्दों के बारे में भी बात करता है, जिन्हें हमें एक समाज के रूप में एक साथ संबोधित करने की आवश्यकता है और मुझे खुशी है कि मुझे अपने कैरेक्टर के माध्यम से इन कन्वर्सेशन को सामने लाने का मौका मिला।"

विवान शाह कहते हैं, “सुतलियां आयशा जी, शिव और प्लाबिता के प्यार और समर्थन के बिना बनाना मुमकिन नहीं था। ये रील कैरेक्टर मेरे असली परिवार बन गए, क्योंकि हम भोपाल में कोविड और लॉकडाउन के बीच शूटिंग कर रहे थे और मुझे खुशी है कि मुझे कुछ प्रासंगिक विषय का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह शो परिवार के महत्व के बारे में बात करता है और मैं इस तरह के भावनात्मक शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।”