विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Young Sherlock Ending: पहेलियों और खतरों की दुनिया से जूझती 'यंग शेरलॉक' की कहानी, क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

Published: Thu, 05 Mar 2026 10:35 AM (IST)

Young Sherlock Ending Explained: ओटीटी की नई वेब सीरीज यंग शेरलॉक एक्शन और मिस्ट्री से भरी है जिसका क्लाइमैक्स आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।

एक्शन और सस्पेंस से भरी यंग शेरलॉक। फोटो क्रेडिट- एक्स

एक्शन और सस्पेंस से भरी यंग शेरलॉक। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'शेरलॉक लौट आया'... ब्रिटिश राइटर सर ऑर्थर कोनन डॉयल की गढ़ी हुई कहानी का लीड हीरो शेरलॉक होम्स (Sherlock Holmes) जासूसी की दुनिया का एक बड़ा नाम है। भले ही शेरलॉक सुनने में रियल लगता है , लेकिन यह एक फिक्शनल कैरेक्टर है।

शेरलॉक होम्स पर तमाम फिल्में और सीरीज बनी हैं। अब एक और सीरीज आई है जिसमें शेरलॉक की मास्टर जासूसी नहीं, बल्कि जवानी के दिनों की बेबाकी दिखाई गई है। पहला केस उनके लिए कैसे सबक बनता है, यह दिखाया गया है।

ओटीटी पर आई यंग शेरलॉक

यह सीरीज है यंग शेरलॉक (Young Sherlock) जिसे गाय रिची (Guy Ritchie) लेकर आए हैं। 8 एपिसोड वाली ये सीरीज मिस्ट्री, एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई है। इसका एंडिंग इतना खतरनाक है कि आप हैरान रह जाएंगे।

क्या है यंग शेरलॉक सीरीज की कहानी?

तो कहानी शुरू होती है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 19 साल के शेरलॉक होम्स की जिसकी जिंदगी उस वक्त अचानक पलट जाती है, जब ऑक्सफोर्ड में एक मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी आजादी खतरे में पड़ जाती है। वह अभी कोई मास्टर जासूस नहीं है। वह बेबाक, कम अनुशासन और अनफिल्टर्ड नौजवान है।

Young Sherlock

जब उसे अपना पहला मर्डर केस मिलता है तो उसे नहीं पता होता है कि मामला इतना गंभीर होगा। वह एक ऐसी कहानी में फंस जाता है जिसमें एक खतरनाक केमिकल हथियार और नकली चीनी राजकुमारी शौआन नाम की एक रहस्यमयी शख्सियत शामिल है। केस के अलावा शेरलॉक की निजी जिंदगी को भी खंगाला गया है। जिस पिता को वह मरा हुआ समझता था, वह वास्तव में जिंदा है। उसकी बहन का राज भी हैरान करता है।

यह भी पढ़ें- The Rip Ending Explained: नेटफ्लिक्स की नई कॉप थ्रिलर का क्लाइमैक्स घुमा देगा दिमाग, बेवकूफ निकला 'गद्दार'!

यंग शेरलॉक का स्पॉयलर

मर्डर केस निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से जुड़ जाता है। शेरलॉक होम्स का पिता केमिकल वेपन प्लान के लिए परिवार के प्यार को एक टूल में बदल देता है। जेम्स मोरियार्टी हथियार का फॉर्मूला पकड़ लेता है, और कसम खाता है कि वह इसे नुकसान से बचाएगा। मगर कहानी उलट है।

Young Sherlock Series

अब बात करें स्पॉयलर की शेरलॉक होम्स शुरू से आखिर तक एपिसोड में इतने एक्शन और मिस्ट्री से भरी है कि क्लाइमैक्स आपको सीजन 2 देखने के लिए बेताब कर देगी। आखिर में दिखाया गया है कि कैसे उसका पिता परिवार को टूल बनाता है। सबसे शॉकिंग शेरलॉक के दोस्त मोरियार्टी का अगला कदम है। कंट्रोल की भूख मोरियार्टी की राह भटका देती है।

यंग शेरलॉक की स्टार कास्ट

एंड्र्यू लेन की यंग शेरलॉक होम्स बुक सीरीज पर आधारित यंग शेरलॉक 8 एपिसोड की मस्ट वॉच सीरीज है। इसमें हीरो फिएनेस टिफिन ने शेरलॉक उर्फ विलियम होम्स का किरदार निभाया है। जबकि डोनल फिन जेम्स मोरियार्टी बने हैं। यह वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

यह भी पढ़ें- इश्क, इल्जाम और इंसाफ: Netflix पर आई Accused में छिपा है रिश्तों का सच, साइकोलॉजिकल ड्रामा हिला देगी दिमाग