विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Rip Ending Explained: नेटफ्लिक्स की नई कॉप थ्रिलर का क्लाइमैक्स घुमा देगा दिमाग, बेवकूफ निकला 'गद्दार'!

Published: Sat, 17 Jan 2026 12:17 PM (IST)

The Rip Ending Explained: नेटफ्लिक्स पर नई अमेरिकन मूवी द रिप आई है जो एक एक्शन और थ्रिल से भरपूर ...और पढ़ें

द रिप का एंडिंग एक्सप्लेंड उड़ा देगा होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

द रिप का एंडिंग एक्सप्लेंड उड़ा देगा होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पैसों से भरा कार्टेल, खून-खराबा और कम होता विश्वास... नेटफ्लिक्स (Netflix) की हालिया फिल्म द रिप (The Rip) सस्पेंस, थ्रिल, एक्शन और ड्रामा से भरी फिल्म है। 16 जनवरी 2026 को फिल्म ओटीटी पर आई और इसने आते ही टॉप 10 ट्रेंड में अपनी जगह पक्की कर ली। आखिर हो भी क्यों ना, कहानी और किरदारों को जिस तरह से क्राफ्ट किया गया है, वो सराहनीय है।

द रिप की स्टार कास्ट

जो कार्नाहन के निर्देशन में बनी द रिप एक अमेरिकन कॉप थ्रिलर है। फिल्म में मैट डैमन, बेन एफ्लेक, साशा केल, स्कोट ए़किंस, तेयाना टेलर, स्टीवन यून और लुसियाना बरोसो जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस 1 घंटे 52 मिनट की थ्रिलर में कार्टेल मनी, भ्रष्टाचार, धोखा, लालच और डगमगाता शक है। फिल्म की कहानी आपको आखिर तक जोड़े रखेगी और इसका सबसे अच्छा पार्ट क्लाइमैक्स होगा जिसकी उम्मीद आपको आधी फिल्म देखने के बाद भी नहीं होगी।

क्या है द रिप की कहानी?

द रिप की कहानी कैप्टन जैकी (लीना एस्को) की मौत और मियामी के सबसे बड़े रेड से होती है। मैट डैमन और बेन एफ्लेक ने मियामी के लेफ्टिनेंट डेन डुमर्स और डिटेक्टिव सार्जेंट जे.डी. बायरन का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत ही 20 मिलियन डॉलर के मनी कार्टेल से होती है। सबसे शॉकिंग उनके कैप्टन जैकी की मौत है जो फिल्म शुरू होने से पहले ही गोली लगने से मारी गई है।

The Rip

डेन की टीम जैकी की मौत और मनी कार्टेल की जांच पड़ताल शुरू करता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, टीम के बीच या यूं कहें कि जेडी और डुमर्स के बीच भरोसे की नींव हिलने लगती है। फिल्म में ऐसे-ऐसे खुलासे होते हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। इसका एंडिंग ऐसा है जिसकी उम्मीद आपको शायद न हो।

द रिप का स्पॉयलर अलर्ट

जब डेन अपनी टीम को बताता है कि उसे एक खुफिया जगह पर कैश के बारे में टिप मिली है तो वह अपनी टीम को इस बारे में जानकारी देता है, लेकिन रकम अलग-अलग बताता है जिसके बाद शक की सुई उस पर ही अटक जाती है। बाद में वह सबके फोन जब्त कर लेता है। डेन और जेडी जो सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, अब एक-दूसरे के खिलाफ हैं। 

कौन है द रिप में असली गद्दार?

सबके लगता है कि डेन को पैसों का लालच है लेकिन यहीं कहानी आपको भटकाती है। दरअसल, यह सब डेन का प्लान होता है जिसमें जेडी (बेन एफ्लेक) भी मिला हुआ है। वह यह जानने के लिए यह सब ढोंग रचते हैं कि आखिर असली गद्दार कौन है। बाद में डेन एक जाल बिछाता है जिसमें असली गद्दार फंस जाता है। दरअसल, डेन को पहले से ही पता होता है कि टीम में मुखबिर कौन है।

डेन की जाल में फंसा मुखबिर

यह कोई और नहीं, बल्कि माइक (स्टीवन यून) है। जी हां, डेन को पता होता है कि माइक मुखबिर है, क्योंकि डेन को कार्टेल से जिस पहले शख्स का कॉल आया था, उसने 1.51 लाख डॉलर की बात कही थी और यह डेन ने सिर्फ माइक को बताया था। डेन पैसे बाकी टीममेट्स से देसी (साशा केल) के घर भिजवा देता है और खुद माइक के साथ जाता है। तब डेन माइक से पूछता है कि क्या वह मुखबिर है। माइक घबरा जाता है और फिर डेन उसका फोन निकालता है जो उसे तब मिलता है, जब जेडी संग लड़ाई में माइक उनका बीच-बचाव करने आता है।

यह भी पढ़ें- Taskaree Ending Explained: इमरान हाशमी की 'तस्करी' ने OTT पर उड़ाया गर्दा, क्लाईमेक्स से पलटता है पूरा खेल!

The Rip Movie

जैकी का हत्यारा कौन?

माइक के बर्नर फोन से आखिरी कॉल मैटी को जाता है। मैटी का फोन आने लगता है और वह कहता है कि माइक ने जैकी को मारा है। इतने में माइक से सच निकल जाता है और वह मैटी को दोषी बताता है। वह कहता है कि मैटी ने आखिरी गोली चलाई थी। जेडी को FBI का फोन आता है, इतने में मैटी जेडी और डेन को लालच देता है कि वे पैसा आपस में बांट लें और सारा दोष माइक पर मढ़ दें। FBI यह बात सुन लेती है।

माइक और मैटी का क्या हुआ?

FBI मैटी और माइक को पकड़ने के लिए निकल जाती है। माइक और मैटी पैसे लेकर अलग-अलग भाग जाते हैं। माइक डेन के हाथ लगता है और जेडी कार से मैटी का पीछा करता है। माइक तो गिरफ्तार हो जाता है, लेकिन मैटी जेडी के हाथ से मारा जाता है। रेड में पाए गए सभी पैसों को स्टेशन में जमा कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- बोल्डनेस में Taskaree की 'प्रिया' हैं नंबर 1, इमरान हाशमी संग मचाया धमाल; सलमान-ऐश्वर्या संग कर चुकी हैं मूवीज