Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raat Baaki Hai Trailer: 'साइलेंस' के बाद ज़ी5 पर आ रही क़त्ल की एक और अनसुलझी दास्तां, देखें ट्रेलर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 08 Apr 2021 09:37 AM (IST)

    ट्रेलर की शुरुआत राहुल देव के किरदार अहलावत से शुरू होती है जो वाणी कपूर (दीपानिता शर्मा) के क़त्ल की छानबीन कर रहा है। अहलावत के शक की सुई कार्तिक शर्मा (अनूप सोनी) की ओर घूमती है जो वाणी का मंगेतर है।

    Hero Image
    Anup Soni and Paoli Dam in Raat Baaki Hai. Photo- Instagram/Zee5

    नई दिल्ली, जेएनएन। मनोज बाजपेयी स्टारर मर्डर मिस्ट्री साइलेंस के बाद ज़ी5 अब एक और सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म रात बाकी है लेकर आ रहा है, जिसकी कहानी भी एक क़त्ल के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया। इस फ़िल्म में अनूप सोनी, पाओली दाम और राहुव देव मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेलर की शुरुआत राहुल देव के किरदार अहलावत से शुरू होती है, जो वाणी कपूर (दीपानिता शर्मा) के क़त्ल की छानबीन कर रहा है। अहलावत के शक की सुई कार्तिक शर्मा (अनूप सोनी) की ओर घूमती है, जो वाणी का मंगेतर है। कार्तिक बचने की कोशिश कर रहा है और इसी क्रम में उसकी मुलाक़ात अपनी पूर्व प्रेमिका वासुकी (पाउली दाम) से होती है। रात बाकी है का ट्रेलर ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। फ़िल्म का निर्देशन अविनाश दास ने किया है। अविनाश इससे पहले स्वरा भास्कर अभिनीत फ़िल्म अनारकली ऑफ़ आरा बना चुके हैं। 'रात बाकी है' की कहानी के केंद्र में प्यार, धोखा और बदला है। दो प्रेमी एक रात 12 साल बाद एक-दूसरे से अजीब परिस्थितियों में मिलते हैं। उनमें से एक पर क़त्ल का इल्ज़ाम है और वो फ़रार है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium)

    रात बाकी है 16 अप्रैल को प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। बता दें, फ़िल्म पहले पिछले साल नवम्बर में रिलीज़ होने वाली थी, मगर किन्हीं कारणों से 20 नवम्बर को रिलीज़ नहीं हो सकी। रात बाकी है की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि में सेट है और अतुल सत्य कौशिक के नाटक बालीगंज 1990 से प्रेरित है।

    बता दें, ज़ी 5 पर इससे पहले 26 मार्च को साइलेंस- कैन यू हियर इट? रिलीज़ हो चुकी है, जिसमें मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर है, जिसमें मनोज एसीपी अविनाश के रोल में हैं और क़त्ल की एक गुत्थी सुलझाते हुए नज़र आएंगे। इससे पहले ज़ी 5 ने हॉरर-थ्रिलर फ़िलम द वाइफ़ रिलीज़ की थी, जिसमें गुरमीत चौधरी और शायोनी दत्ता ने लीड रोल निभाया था। फ़िल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नये अपार्टमेंट में रहने जाते हैं, जहां उनके साथ अजीबो-ग़रीब वारदातें होती हैं।