Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Meenakshi Sundareshwar: रिश्तों में दूरियां बढ़ने की मुश्किलें बताती है सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की फ़िल्म, देखें ट्रेलर

    Meenakshi Sundareshwar Trailerमीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या और अभिमन्यु नवविवाहितों के किरदार में हैं। सान्या का किरदार मदुरै की छोटी-सी कम्पनी में काम करता हैंऔर अभिमन्यु का किरदार इंजीनियर है। शादी के बाद ही नौकरी के लिए बेंगलुरु चला जाता है।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Thu, 21 Oct 2021 04:53 PM (IST)
    Hero Image
    Sanya Malhotra and Abhimanyu Dassani on poster. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान ख़ान के साथ मैंने प्यार किया जैसी आइकॉनिक फ़िल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की दूसरी फ़िल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म में अभिमन्यु के साथ सान्या मल्होत्रा फीमेल लीड रोल में हैं। मीनाक्षी सुंदरेश्वर करियर की भागदौड़ में लम्बी दूरी के रिश्तों की मुश्किलें दिखाती है। गुरुवार को फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या और अभिमन्यु नवविवाहितों के किरदार में हैं। सान्या का किरदार मदुरै की छोटी-सी कम्पनी में काम करता हैंऔर अभिमन्यु का किरदार इंजीनियर है। शादी के बाद ही नौकरी के लिए बेंगलुरु चला जाता है और इसके बाद दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के साइड इफैक्ट्स का शिकार बनते हैं। फ़िल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। करण जौहर इसके निर्माता हैं। 

    ट्रेलर में दक्षिण भारतीय किरदारों में सान्या और अभिमन्यु ठीक लग रहे हैं। पति-पत्नी के किरदार में दोनों की कैमिस्ट्री में एक फ्रेशनेस है। यह रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म 5 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    सान्या मल्होत्रा इससे पहले नेटफ्लिक्स की फ़िल्म लूडो में नज़र आयी थीं, जिसमें उनके पेयरिंग आदित्य रॉय कपूर के साथ थी। इसके बाद उनकी एक और फ़िल्म पगलैट भी नेटफ्लिक्स पर ही आयी थी। मीनाक्षी सुंदरम सान्या की तीसरी फ़िल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर आ रही है। सान्या ने शकुंतला देवी में विद्या बालन की बेटी का किरदार निभाया था, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गयी थी।

    वहीं, अभिमन्यु दसानी ने वासन बाला की फ़िल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फ़िल्म ज़्यादा नहीं चली, मगर अभिमन्यु की अदाकारी को सराहा गया। इस फ़िल्म में राधिका मदान उनके अपोज़िट थीं। मीनाक्षी सुंदरम के अलावा अभिमन्यु साबिर ख़ान निर्देशित निकम्मा में भी नज़र आएंगे, जिसमें यू-ट्यूबर शर्ली सेतिया उनकी लीडिंग लेडी हैं। शर्ली का यह फ़िल्म डेब्यू है। निकम्मा में शिल्पा शेट्टी भी एक अहम किरदार में दिखेंगी।