विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

420 IPC: इंगेजिंग कोर्ट रूम ड्रामा है विनय पाठक और रणवीर शौरी स्टारर '420 आईपीसी', जी5 ने रिलीज किया ट्रेलर

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 01 Dec 2021 07:55 PM (IST)

420 IPC Trailer विनय पाठक बंसी केसवानी नाम के चार्टर्ड एकाउंटेंट के किरदार में हैं जिसके क्लाइंट्स में एमएमआरडीए के ...और पढ़ें

Vinay Pathak, Ranvir Shorey, Rohan Pathak, Gul Panag. Photo- Instagram
Vinay Pathak, Ranvir Shorey, Rohan Pathak, Gul Panag. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 अब एक आर्थिक अपराध पर आधारित कोर्ट रूम ड्रामा 420 आईपीसी लेकर आ रहा है। इस फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी, गुल पनाग और रोहन विनोद मेहरा प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे हैं।

फिल्म 17 दिसम्बर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। बुधवार को प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर रिलीज किया। विनय पाठक बंसी केसवानी नाम के चार्टर्ड एकाउंटेंट के किरदार में हैं, जिसके क्लाइंट्स में एमएमआरडीए के उप निदेशक जैसे प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सीबीआई एमएमआरडीए अधिकारी को 1200 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार कर लेती है, तब केसवानी पर 50 लाख रुपये के 3 खाली चेक चोरी करने और जालसाजी करने का आरोप लगाया जाता है।

सीबीआई केसवानी को गिरफ्तार कर लेती है। रोहन, केसवानी के वकील के किरदार में हैं, जबकि रणवीर शौरी सीबीआई के वकील के किरदार में हैं। गुल पनाग बंसी की पत्नी के रोल में हैं। फिल्म बंसी केसवानी की बेगुनाही या दोषी होने की कानूनी लड़ाई पर आधारित है। 420 आईपीसी का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

लेखक-निर्देशक मनीष गुप्ता ने फिल्म को लेकर कहा-"अपनी पिछली फिल्मों में हत्या के रहस्यों और झूठे दुष्कर्म के मामलों को दिखाने के बाद मैं एक ऐसी सस्पेंस फिल्म बनाना चाहता था, जिसमें हिंसक अपराध शामिल ना हो और जिसमें सटल ह्यूमर हो। मुझे धारा 375 के लिए अपने तीन साल की रिसर्च के दौरान 420 आईपीसी का विचार आया। आर्थिक अपराध के मामलों में अदालती प्रक्रिया मुझे फिल्म के लिए एक अनछुआ पहलू लगा।"

सैफ अली खान की फिल्म बाजार से डेब्यू कर चुके रोहन विनोद मेहरा की यह दूसरी फिल्म है। बाजार भी आर्थिक मामलों पर आधारित फिल्म थी। रोहन ने फिल्म को लेकर कहा- "मेरा प्रयास है कि मैं अपने प्रशंसकों के लिए कुछ अनूठा और आकर्षक पेश करूं। 420 आईपीसी एक ऐसी फिल्म है, जिसके जरिए मैं अपने पैर जमाने का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैं इसका एक अभिन्न हिस्सा बन सका।"