विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vash 2 तो कुछ नहीं, OTT की ये हॉरर मूवीज देख लीं तो दहल जाएगा दिल... हनुमान चालीसा पास रखकर ही देखें

Published: Fri, 29 Aug 2025 04:04 PM (IST)

हाल ही में वश का सीक्वल वश लेवल 2 (Vash Level 2) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म पहली ...और पढ़ें

ओटीटी की बेस्ट हॉरर मूवीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ओटीटी की बेस्ट हॉरर मूवीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. वश लेवल 2 को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज
  2. ओटीटी पर मौजूद है बेस्ट हॉरर मूवीज
  3. दर्शकों के रोंगटे खड़ी करती है फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डर और रोमांच के शौकीन लोगों के लिए हॉरर फिल्में एक बेहतरीन मनोरंजन का साधन होती हैं लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखने के बाद आप डर के मारे कांपने लगें। हाल ही में वश लेवल 2 रिलीज हुई और यह चर्चा में आ गई। गुजराती और हिंदी में रिलीज हुई वश लेवल 2 साल 2023 में आई वश का सीक्वल है और इसी महीने की 27 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

भले ही बॉक्स ऑफिस पर वश लेवल 2 को कम रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन इसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। IMDb ने भी फिल्म को 8 रेटिंग दी है। मगर यह फिल्म तो कुछ नहीं। हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हॉरर जॉनर में सबसे डरावनी मानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा की ये हॉरर मूवीज को आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।

तुम्बाड (Tumbbad)

यह सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं, बल्कि एक विजुअल मास्टरपीस है। तुम्बाड आपको एक ऐसी पौराणिक दुनिया में ले जाती है जहां लालच और डर का गहरा रिश्ता दिखाया गया है। यह फिल्म हॉरर के साथ-साथ माइथोलॉजी, फैंटेसी और थ्रिलर का शानदार मिश्रण है। इसकी कहानी, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर इतना दमदार है कि यह आपके दिमाग में लंबे समय तक रहेगा।

OTT - Amazon Prime Video

यह भी पढ़ें- यहां कदम-कदम पर खौफ! OTT पर आई रूह कंपा देने वाली हॉरर मूवी, दिल संभालकर देखें Must Watch थ्रिलर

Photo Credit - IMDb

परी (Pari)

अनुष्का शर्मा की यह फिल्म आपको हॉरर की एक नई दुनिया से परिचित कराएगी। परी सिर्फ भूत-प्रेत की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक डरावनी और भावुक कहानी है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म का माहौल और साउंड डिजाइन बेहद असरदार है।

OTT - Amazon Prime Video

शैतान (Shaitaan) 

गुजराती हॉरर मूवी वश का हिंदी रीमेक शैतान है जिसमें अजय देवगन और आर माधवन ने अहम भूमिका निभाई है। यह कहानी उस शैतान की है जो खुद को भगवान मानता है और लड़कियों को अपने वश में कर लेता है। क्लाइमेक्स आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

OTT - Netflix

Shaitaan

मां (Maa)

काजोल स्टारर मां एक पौराणिक कहानी से रूबरू कराती है जिसमें एक दुष्ट दैत्य लड़कियों को वश में कर उनकी बलि चढ़ा देता है। इमोशन और थ्रिल से भरी फिल्म का BGM भी काफी शानदार है।

यह भी पढ़ें- तांत्रिक बन दहशत फैलाने आ रही बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, अपकमिंग फिल्म से डराने वाला लुक हुआ रिवील