विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vash Level 2 X Review: जानकी बोदीवाला की खौफनाक फिल्म हुई रिलीज, ऑडियंस के दिमाग की बत्ती हुई गुल

Published: Wed, 27 Aug 2025 04:32 PM (IST)

शैतान फेम जानकी बोदीवाला (Janki Bodiwala ) एक बार‍ फिर चर्चा में हैं। गुजराती फिल्‍म वश में आर्या और फिर ...और पढ़ें

वश के एक सीन का स्क्रीनशॉट (फोटो-इंस्टाग्राम)
वश के एक सीन का स्क्रीनशॉट (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 27 अगस्त को रिलीज हुई वश पार्ट 2
  2. जानकी बोदीवाला ने निभाया है लीड रोल
  3. क्या है मूवी देखने के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जानकी बोदीवाला, हितू कनोडिया, नीलम पांचाल और हितेन कुमार अभिनीत गुजराती फिल्म वश 2023 में रिलीज हुई थी। इस सुपरनेचुरल थ्रिलर को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। मूवी ने बेस्ट गुजराती फीचर फिल्म अवॉर्ड और बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के लिए जनकी बोदीवाला ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते।

क्या थी शैतान की कहानी?

इसी से प्रभावित होकर अजय देवगन ने हिंदी फिल्म शैतान बनाई थी। इसकी कहानी एक ऐसे परिवार पर आधारित है जिसे काला जादू करने वाला एक अजनबी उन्हें अपने वश में कर लेता है और फिर वे अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करते हैं। इस मूवी में अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका नजर आए। फिल्म वशीकरण और काले जादू की एक डरावनी कहानी है।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन की Shaitaan में किए गए 4 बड़े बदलाव, इस सीन पर चली सबसे ज्यादा कैंची, हुई 25 प्रतिशत तक की कटौती

अब गुजराती फिल्म वश का दूसरा पार्ट वश लेवल 2 आज यानी 27 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू भी आने लगे हैं। एक तरफ जहां वश को सभी ने पसंद किया था, वहीं वश 2 को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने ट्वीट किया, "शानदार #वश 2, थिएटर में एक अद्भुत अनुभव।"

एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, "#वश 2 एक बार देखने लायक सीक्वल है। पहला भाग शानदार है और दूसरा भाग अधूरा है, जिसका क्लाइमेक्स थोड़ा सुस्त है। #जानकीबोदीवाला अच्छा है। #हितुकनोडिया एक स्टार हैं और बहुत अच्छे हैं। #वश और #शैतान का समग्र प्रभाव गायब है। देखने लायक फिल्म है।"

एक और यूजर ने लिखा, "#vashlevel2 #vashlevel2review पहले पार्ट का नाम लेवल 2 होना चाहिए और इसका लेवल 1...लेवल 2 में सिर्फ सेट और प्रोडक्शन वैल्यू बढ़ती हुई दिखेगी लेकिन जो इंटेंस डार्क थ्रिल फील था वो पहले पार्ट के साथ मेरी तुलना काफी कम थी फैमिली वॉच मूवी रेटिंग: 6/10

वहीं काफी लंबे समय से शैतान 2 को लेकर बात चल रही है, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि अजय देवगन अभिनीत फिल्म के निर्माता वश लेवल 2 का रीमेक बनाएंगे या कोई नई स्क्रिप्ट चुनेंगे।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन की अनाउंसमेंट के बाद सामने आई Shaitaan 2 की कहानी ? Vash Vivash Level 2 का ट्रेलर देख छूट जाएगा पसीना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।