Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Web Series & Movies: 'शेरनी' के सामने 'जगमे थंदीरम'... इस हफ़्ते की वेब सीरीज़ और फ़िल्मों की लिस्ट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 17 Jun 2021 01:26 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स पर 18 जून को जगमे थंदीरम आ रही है। फ़िल्म शाम 4 बजे स्ट्रीम की जाएगी। इस तमिल फ़िल्म में धनुष ऐश्वर्या लक्ष्मी जेम्स कॉस्मो मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म का निर्देसन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है। फ़िल्म एक गैंगस्टर की कहानी है।

    Hero Image
    Sherni, Luca, Jagme Thandhiram this week. Photo- Twitter, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। इस हफ़्ते ओटीटी की दुनिया में दो चर्चित फ़िल्मों की टक्कर होगी। अमेज़न प्राइम पर विद्या बालन की शेरनी और नेटफ्लिक्स पर धनुष की जगमे थंदीरम रिलीज़ हो रही हैं। विद्या की शेरनी हिंदी फ़िल्म है, वहीं जगमे थंदीरम तमिल फ़िल्म है, जिसको लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। इनके अलावा भी इस हफ़्ते कई वेब सीरीज़ और फ़िल्में आ रही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेटफ्लिक्स पर 16 जून को पेंगुइन टाउन डॉक्यूमेंट्री का पहला सीज़न रिलीज़ किया गया है। साउथ अफ्रीका में सेट इस डॉक्यूमेंट्री में पेंगुइनों की कहानी दिखायी गयी है, जो मेटिंग और परिवार बनाने के लिए वहां जाते हैं। नेटफ्लिक्स पर ही 17 जून को काटला सीरीज़ रिलीज़ हो रही है। यह साई-फाई थ्रिलर है। 17 जून को अमेज़न प्राइम वीडियो पर सुपरहीरो सीरीज़ लीजेंड्स ऑफ टुमॉरो के सभी 6 सीज़न स्ट्रीम कर दिये गये हैं। 

    18 जून को प्राइम पर शेरनी रिलीज़ होगी। शेरनी की कहानी बहुत साधारण है। आप ऐसी ख़बरें अक्सर सुनते होंगे कि फलां जगह कोई शेर जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच गया या उसने इंसानों पर हमला कर दिया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ऐसे मामलों की ज़िम्मेदारी संभालता है।

    शेरनी में ऐसे ही एक क़िस्से को कहानी का आधार बनाया गया है, जिसमें एक शेर आदमखोर बन जाता है। अब उसे पकड़ना वन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मगर, जब यह ज़िम्मेदारी एक महिला अफ़सर को दी जाती है तो संदेह और संशय उठने लगते हैं। शरत सक्सेना, विजय राज़, मुकुल चड्ढा, नीरज काबी, इला अरुण समेत कई कलाकार अहम किरदारों में हैं। फ़िल्म का निर्देशन अमित मासूरकर ने किया है, जो इससे पहले न्यूटन जैसी चर्चित और सराही गयी फ़िल्म बना चुके हैं। 

    नेटफ्लिक्स पर 18 जून को जगमे थंदीरम आ रही है। फ़िल्म शाम 4 बजे स्ट्रीम की जाएगी। इस तमिल फ़िल्म में धनुष, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जेम्स कॉस्मो मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म का निर्देसन कार्तिक सुब्बाराज ने किया है। फ़िल्म एक गैंगस्टर की कहानी है, जिसे एक माफ़िया अपने प्रतिद्वंद्वी को मारने के लिए हायर करता है। 

    नेटफ्लिक्स पर 18 जून को ही अ फैमिली रिलीज़ हो रही है। यह जापानी एक्शन ड्रामा फ़िल्म है, जिसकी कहानी केनजी पर आधारित है। केनजी के पिता की मौत एक स्टिम्यूलेंट ड्रग से हो जाती है। इसके बाद वो अपराध की दुनिया में चला जाता है और एक नये परिवार के बारे में समझता है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Disney+ Hotstar Premium (@disneyplushotstarpremium)

    18 जून को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर एनीमेशन फ़िल्म लूका आ रही है। पिक्सर की यह फ़िल्म 1950 में सेट है। फ़िल्म में लूका के एडवेंचर दिखाये जाएंगे। किरदारों को जैकब ट्रेम्ब्ले, जैक डीलन, एमा बर्मन ने आवाज़ दी है। निर्देशन एनरिको कैसेरोसा का है। वहीं, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर लोकी का दूसरा एपिसोड बुधवार को स्ट्रीम कर दिया गया है। इसका नया एपिसोड हर बुधवार को स्ट्रीम किया जाता है।