विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Upcoming Web Series & Films: 'अटैक पार्ट-1' और 'स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन-4' समेत OTT पर इस हफ्ते आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 23 May 2022 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 07:05 AM (IST)

Upcoming Web Series Films इस हफ्ते जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक पार्ट-1 ओटीटी पर स्ट्रीम की जा रही है। वहीं ...और पढ़ें

Web Series films on 27th May. Photo- Instagram
Web Series films on 27th May. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। सिनेमाघरों में फिल्मों की रिलीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी फिल्मों और वेब सीरीज के रिलीज होने का सिलसिला जारी है। मार्च और अप्रैल में रिलीज हुई तकरीबन सभी अहम फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आ चुकी हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी, राधे श्याम, आरआरआर, बच्चन पांडेय, केजीएफ चैप्टर 2, जर्सी और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दमखम दिखा रही हैं। अब इस हफ्ते भी कुछ अहम फिल्में और सीरीज आ रही हैं।

23 मई को नेटफ्लिक्स पर तुलसीदास जूनियर स्ट्रीम की जा चुकी है। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गयी है। फिल्म में संजय दत्त और राजीव कपूर मुख्य किरदारों में हैं। आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म का निर्माण किया है। स्वर्गीय राजीव कपूर की यह आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के साथ उन्होंने कई सालों बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की थी, मगर रिलीज से पहले ही चल बसे। इस स्पोर्ट्स फिल्म की कहानी स्नूकर पर आधारित है, जिसमें एक बच्चा अपने पिता का सम्मान वापस पाने के लिए चैम्पियनशिप हासिल करना चाहता है। 

25 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्टार वॉर्स के किरदार ओबी-वेन केनोबी पर आधारित सीरीज आ रही है। स्टार वॉर्स के तीसरे एपिसोड रिवेंज ऑफ द सिथ के 10 साल बाद की घटनाएं इस शो में दिखायी जाएंगी। सीरीज का निर्देशन देबोराह चो ने जोबी हैरोल्ड के साथ मिलकर किया है। एवान मैकग्रेगर टाइटल रोल निभा रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

27 मई को जी5 पर जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक पार्ट-1 स्ट्रीम हो रही है। लक्ष्यराज आनंद निर्देशित फिल्म पहली अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में जॉन एक तकनीकी रूप से अपग्रेडेड सोल्जर के किरदार में हैं। जैकलीन फर्नांडिज और रकुलप्रीत सिंह फीमेल लीड रोल्स में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

27 मई को सोनी लिव पर निर्मल पाठक की घर वापसी शो स्ट्रीम किया जा रहा है। इस सीरीज की कहानी बिहार के स्माल टाउन में सेट है। शो राहुल पांडेय ने लिखा है और सतीश नायर के साथ मिलकर निर्देशित भी किया है। शो में वैभव तत्ववादी, अलका अमीन, विनीत कुमार, पंकज झा, आकाश मखीजा, कुमार सौरभ, गरिमा सिंह और इशिता गांगुली अहम किरदारों में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SonyLIV (@sonylivindia)

नेटफ्लिक्स की चर्चित और लोकप्रिय सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स के चौथे सीजन का पहला वॉल्यूम 27 मई को स्ट्रीम किया जा रहा है। दूसरा वॉल्यूम पहली जुलाई को आएगा। इस शो में विनोना रायडर, डेविड हार्बर, मिली बॉबी ब्राउन, फिन वुल्फहार्ड आदि अहम किरदारों में नजर आते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

27 मई को लायंसगेट प्ले पर कनवर्सेशन विद फ्रेंड्स सीरीज आ रही है, जो 2017 में इसी नाम से आये नॉवल पर आधारित है। 12 एपिसोड्स की सीरीज में एलिसन ओलिवर, साशा लेन, जो ऑल्विन और जेमिमा किरके अहम किरदारों में नजर आएंगे।